22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'बाबरी विध्वंस पर गर्व...', उद्धव गुट के नेता ने किया पोस्ट, सपा...

‘बाबरी विध्वंस पर गर्व…’, उद्धव गुट के नेता ने किया पोस्ट, सपा ने कर दिया MVA से अलग होने का ऐलान

Published on

मुंबई,

समाजवादी पार्टी ने शनिवार को घोषणा की कि वह शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी द्वारा बाबरी मस्जिद के विध्वंस और एक समाचार पत्र में छपे उससे संबंधित विज्ञापन की तारीफ करने के बाद विपक्षी गठबंधन एमवीए से बाहर निकलने का फैसला किया है. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के दो विधायक हैं.

सपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अबू आजमी ने कहा, ‘शिवसेना (यूबीटी) द्वारा एक समाचार पत्र में एक विज्ञापन दिया गया था जिसमें बाबरी मस्जिद को ध्वस्त करने वालों को बधाई दी गई थी. उनके (उद्धव ठाकरे) सहयोगी ने भी मस्जिद के विध्वंस की सराहना करते हुए एक्स पर पोस्ट किया है. हम एमवीए छोड़ रहे हैं. मैं इस संबंध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर रहा हूं.’ अबू आजमी ने कहा, ‘अगर एमवीए में कोई ऐसी भाषा बोलता है, तो भाजपा और उनमें क्या अंतर है? हमें उनके साथ क्यों रहना चाहिए?’

समाजवादी पार्टी का यह कदम बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सेना (यूबीटी) एमएलसी मिलिंद नार्वेकर की पोस्ट के जवाब में आया है. नार्वेकर ने बाबरी विध्वंस की एक तस्वीर अपने X हैंडल से पोस्ट की और कैप्शन में शिव सेना संस्थापक बाल ठाकरे का यह कथन भी लिखा है, ‘मुझे उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने ऐसा किया.’ नार्वेकर द्वारा पोस्ट किए गए कार्ड में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे और उनकी तस्वीरें भी शामिल थीं.

हाल के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में, भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने एकतरफा मुकाबले में महा विकास अघाड़ी (MVA) पर निर्णायक जीत हासिल की. महायुति ने 288 में से 230 सीटें जीतीं, जिसमें भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 और राकांपा ने 41 सीटें जीतीं. इस बीच, एमवीए केवल 46 सीटें हासिल करने में सफल रही. इसमें उद्धव सेना ने 20, शरद गुट की एनसीपी ने 0 और कांग्रेस ने कुल 16 सीटों का योगदान दिया.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...