22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यFD तोड़ो घर गिरवी रखो! हाथ जोड़ रहम की भीख मांगते रहे...

FD तोड़ो घर गिरवी रखो! हाथ जोड़ रहम की भीख मांगते रहे मां-बेटी, 4 दिन तक डिजिटल अरेस्ट करके 36 लाख की ठगी

Published on

नोएडा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में डिजिटल अरेस्ट करने का एक हैरान कर देने वाला पहला मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने मां-बेटी को एक साथ डिजिटल अरेस्ट कर लिया। आरोपियों ने धनशोधन और मानव अंगों की तस्करी के मामले में फंसाने की धमकी देकर 36 लाख 58 हजार रुपये ठग लिए। पीड़िता ने थाना साइबर क्राइम पुलिस पर मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत दर्ज का जाँच शुरु कर दी। साइबर अपराधियों की ओर से ठगे गए करीब दो लाख रुपये को पुलिस ने फ्रीज करा दिए।

नोएडा के सेक्टर-77 में रहने वाले तरुणा गाबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हाल ही में उन्होंने एमबीए किया। इसके बाद कई जगह जॉब करने के लिए आवेदन किया। करीब दो दशक पहले उनके पिता की मौत हो चुकी है। तरुणा और उनकी मां शशि गाबा का शेयर्ड एकाउंट निजी बैंक में है। तरुणा के मोबाइल पर बीते 27 नवंबर को अनजान नंबर से कॉल आई।

फोन पर कॉलर ने खुद को ट्राई का अधिकारी बताया। उसने फोन पर कहा कि तरुणा और उसकी मां के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर एक सिम कार्ड निकलवाई गई है। जिसका इस्तेमाल मानव अंगों की तस्करी में किया गया है। इसके साथ ही बैंक खातों और आधार कार्ड का इस्तेमाल धनशोधन केस में भी किया गया है। इसके बाद तरुणा और घर में मौजूद उसकी मां को स्काइप कॉल के माध्यम से जोड़ा गया। पूछताछ करने के लिए मुंबई आने के लिए कहा गया। मुंबई न आने से बचने के लिए दूसरा विकल्प भी दिया गया और ऑनलाइन पूछताछ में सहयोग करने के लिए कहा गया।

इसके बाद मुंबई पुलिस के अधिकारियों को कथित ट्राई अधिकारी ने कॉल ट्रांसफर कर दिया। जालसाज बने अधिकारियों ने उनसे मामूली पूछताछ करने के बाद तरुणा के मोबाइल पर गिरफ्तार करने के लिए वारंट भी भेज दिया। तथाकथित अधिकारियों ने मुठभेड़ होने की भी आशंका जताई। मां बेटी को इन सबसे बचने के लिए दोनो के खातों में जमा रकम अन्य खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

जालसाजों ने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद सारी रकम फिर से उनके मूल खाते में वापस भेज दिया जायेगा। पुलिस कार्रवाई और जेल जाने से बचने के लिए तरुणा ने जालसाजों की ओर से बताए गए खाते में भेज दिया गया। दो बार में 36 लाख 58 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। घटना 27 से 30 नवंबर के बीच हुई। घटना होने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई के डर में रहीं और शिकायत नहीं की।

शशि गाबा ने बताया कि साइबर ठगों ने उनके घर के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। घर कब बना और इसका मालिक कौन है। सारी रकम ट्रांसफर कराने के बाद शशि और उनकी बेटी से एफडी तुड़वाने और घर गिरवी रखकर रुपये देने के लिए कहा गया। दोनों जालसाजों के सामने हाथ जोड़कर रोने लगीं, लेकिन उनका दिल नहीं पसीजा। वह लगातार घर गिरवी रखकर रुपये ट्रांसफर करने का दबाव बनाते रहे। कई बार कहने के बाद भी जब महिला ने एफडी नहीं तुड़वाई तो जालसाजों ने चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट करने के बाद मां-बेटी से संपर्क तोड़ दिया।

इस मामले में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स पर शनिवार की सुबह पोस्ट करते हुए कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसे ठगी के तरीके से कोई नकली वर्दी में पुलिस बनकर बात ही नहीं करता है बल्कि वीडियो पर झूठा थाना बनाकर, दिखाकर और धमकाकर ऑनलाइन पैसे भी वसूल लेता है। भाजपा सरकार क्या इसी डिजिटल इंडिया को विकसित करने की बात करती है। उप्र की पुलिस (सच्ची पुलिस) से अपील है कि नोएडा में ठगे गये परिवार का पूरा पैसा वापस करवाए और ठगों को पकड़े। नहीं तो जनता अपना नारा देगी डिजिटल हैं तो अनसेफ हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...