22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यफतेहपुर में ढहेगी 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद! 13 दिसंबर को...

फतेहपुर में ढहेगी 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद! 13 दिसंबर को हाईकोर्ट करेगा सुनवाई, जानिए मामला

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सरकार ने 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद को गिराने के आदेश दिए हैं। आदेश को अमली जामा पहनाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको चुनौती देने के लिए मस्जिद की इंतेजामिया कमेटी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। मामले की सुनवाई 6 दिसंबर को होनी थी, लेकिन हाई कोर्ट ने टालते हुए सुनवाई के लिए 13 दिसंबर की तारीख नियत की है।

ध्वस्तीकरण के आदेश इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती
जानकारी के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित नूरी जामा मस्जिद करीब 180 साल पुरानी है। मस्जिद कस्बे से गुजरी बांदा-बहराइच हाईवे पर है। सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य होना है। मस्जिद का कुछ भाग अतिक्रमण के दायरे में आ रहा है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर शासन ने इमारत को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।

इसको लेकर नूरी जामा मस्जिद के इंतजामिया कमेटी की तरफ से एडवोकेट सैयद अजीम उद्दीन ने धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक केंद्र का हवाला देते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। हालांकि, केस टेकअप नहीं हो पाने की वजह से बीते 6 दिसंबर को होने वाली सुनवाई टाल दी गई। अब हाइकोर्ट मामले की सुनवाई 13 दिसंबर को करेगा।

आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया की धरोहरों में है शामिल
वहीं मस्जिद गिराने को लेकर कमेटी का कहना है कि एक हिस्सा गिराए जाने से नूरी जामा मस्जिद को भारी क्षति होगी। इमारत सैकड़ों वर्ष पुरानी है। यह धार्मिक स्थल आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया की धरोहर में भी शामिल है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...