17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यजोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई से पूछे 55 सवाल,...

जोधपुर कोर्ट में पेशी के दौरान लॉरेंस बिश्नोई से पूछे 55 सवाल, रंगदारी के केस में हुई पूछताछ

Published on

जोधपुर

चर्चित गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की शनिवार को जोधपुर कोर्ट में पेशी हुई। इस पेशी में कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उसके बयान भी दर्ज हुए। यह बयान मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 7, हर्षित हाड़ा की कोर्ट में दर्ज हुए। लॉरेंस ने ट्रैवल्‍स व्यवसायी मनीष जैन से रंगदारी वसूलने मामले में कोर्ट के सभी सवालों का जवाब देते हुए पूरे प्रकरण को झूठा बताया। साथ ही उसने पुलिस पर फर्जी कार्रवाई कर फंसाने का भी आरोप भी लगाया।

लॉरेंस बिश्नोई ने लगाए पुलिस पर आरोप
लॉरेंस बिश्नोई के वकील संजय बिश्नोई ने बताया कि ‘शनिवार को साबरमती जेल से लॉरेंस बिश्नोई के बयान लिए गए थे। न्यायालय की ओर से लॉरेंस से करीब 55 सवाल पूछे गए। उसने इन सभी सवालों के जवाब दिए। लॉरेंस ने सवालों के जवाब देते हुए बताया कि पुलिस ने इन मामलों में उसे झूठा फंसाया है। जब ये घटना हुई और घटना के पश्चात भी, वह जेल में था। उसके पास से किसी प्रकार की कोई रिकवरी नहीं हुई। इसके बाद वह यह घटना कैसा कर सकता था। इस घटना के घटित होने से तीन साल पहले से वह जेल में था, फिर घटना को अंजाम कैसे दे सकता था।

उसने कहा, ‘इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में दो व्यक्ति आ रहे हैं, उन दोनों व्यक्तियों में वह नहीं था। दूसरी बात उसने कही कि पुलिस ने इस घटना में उसे फंसाया है। इसके बाद जब उसने इस मामले में पुलिस के साथ सहयोग करने से मना कर दिया तो उसके भाई को भी पुलिस ने इस मामले में फंसा दिया। इसके अलावा रंगदारी के मामले में पीड़ित ने कोर्ट में कोई बयान नहीं दिया। इस मामले में अभी कुछ लोगों के बयान बाकी हैं, उसके बाद फाइनल बहस होगी। उसके बाद फैसले पर फाइल आ जाएगी।’

लॉरेंस ने शांत ढंग से बयान दिए
अधिवक्ता पुखराज गोदरा ने बताया कि ‘शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई के बयान हुए। इस दौरान उसने लाल रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहन रखी थी। उसके बाएं हाथ में रुद्राक्ष की एक माला थी। उसने सिंदूर का तिलक लगा रखा था। वह बड़े सरल और शांत ढंग से बयान दे रहा था। वह कहीं से भी घबराया हुआ नहीं लगा रहा था।’

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...