11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedसंध्या थिएटर हादसे से दुखी अल्लू अर्जुन, पीड़ित परिवार को दिए 25...

संध्या थिएटर हादसे से दुखी अल्लू अर्जुन, पीड़ित परिवार को दिए 25 लाख, बोले- शॉक में हूं

Published on

अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ का भौकाल हर ओर है. थिएटर्स में भीड़ उमड़ी पड़ी है. हर कोई फिल्म को देखकर इम्प्रेस हो रहा है. वाह-वाही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लूट रहे हैं. लेकिन 4 दिसंबर को एक ऐसा हादसा हो गया, जो किसी ने सोचा भी नहीं था. हैदराबाद के संध्या थिएटर में अल्लू अर्जुन देर रात अपने फैन्स से मिलने पहुंचे.

अल्लू अर्जुन ने परिवार को दिए 25 लाख
फैन्स से मिलने वो पहुंचे ही थे कि वहां मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई. इसमें एक महिला की जान चली गई. वहीं, एक 9 साल का बच्चा बेहोश भी हो गया था. हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और बच्चे का इलाज भी करवाया. इस समय जब अल्लू अर्जुन से इस मामले पर पूछा गया तो उनका कहना था कि वो फैन्स से मिलने वहां गए थे. लेकिन अब अल्लू अर्जुन ने वीडियो शेयर की. साथ ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया.

अल्लू अर्जुन ने कहा- संध्या थिएटर में जो हादसा हुआ जो नहीं होना चाहिए था. मैं संध्या थिएटर गया था. मैं पूरे सिनेमा को देख भी नहीं पाया क्योंकि उसी समय मुझे मेरे मैनेजर ने कहा कि भीड़ बहुत है, हमें यहां से निकलना चाहिए. फिर पूरे मामले की जानकारी मुझे अगले दिन सुबह में दी गई. मैं शॉक्ड था. जब मुझे पता लगा कि वहां ये सब हो गया है तो मैं ब्लैंक आउट हो गया था.

“सुकुमार सर भी इस पूरे मामले से काफी अपसेट हैं. हम परिवार के सपोर्ट में खड़े हैं. परिवार को हम लोगों ने 25 लाख रुपये दिए हैं. उन्हें कुछ समय दिया है, जिससे वो इस घटना से बाहर आ सकें. मैं बाद में किसी दिन जाकर पूरे परिवार से मिलूंगा. हम हमेशा परिवार के साथ रहेंगे और उनका सपोर्ट करेंगे.”

‘पुष्पा 2’ ने की कितनी कमाई
5 दिसंबर को रिलीज हुई इस मूवी ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की थी.इस फिल्म ने पहले दिन भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर 175 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं इसकी पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई 294 करोड़ रुपये थी. अब फिल्म के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का आंकड़ा भी सामने आ गया है. दूसरे दिन भारत में ‘पुष्पा 2’ ने 90 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ पिक्चर का दो दिन का टोटल कलेक्शन 265 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. फिल्म के तेलुगू वर्जन को हिंदी ने पीछे छोड़ दिया है. तेलुगू वर्जन की कमाई 27.1 करोड़ रुपये हुई है, तो वहीं हिंदी में 59 करोड़ रुपये की कमाई की गई है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...