17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्य'पवार साहेब आप तो जनता को गुमराह न करें', CM फडणवीस ने...

‘पवार साहेब आप तो जनता को गुमराह न करें’, CM फडणवीस ने EVM पर संदेह के लिए शरद पवार पर किया पलटवार

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों पर संदेह व्यक्त करते हुए शरद पवार ने दावा किया कि महायुति गठबंधन को मिली भारी जीत के बाद राज्य की जनता में कोई उत्साह या खुशी नहीं दिखाई दे रही है। शरद पवार ने चुनाव आंकड़ों पर संदेह व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पलटवार करते हुए कहा कि पवार साहेब आप वरिष्ठ नेता हैं, कम से कम आपको जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।

फडणवीस ने पवार को घेरा
पवार के बयान का जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तनिक भी देरी नहीं की। फडणवीस ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 1,49,13,914 वोट और 9 सीटें मिलीं, लेकिन कांग्रेस को 96,41,856 वोट और 13 सीटें मिलीं। शिवसेना को 73,77,674 वोट और 7 सीटें मिलीं, जबकि शरद पवार की एनसीपी को 58,51,166 वोट और 8 सीटें मिलीं। साल 2019 का लोकसभा चुनाव का उदाहरण बहुत ही स्पष्ट है। कांग्रेस को 87,92,237 वोट मिले और 1 सीट मिली, जबकि तत्कालीन एनसीपी को 83,87,363 वोट मिले और 4 सीटें मिलीं। फडणवीस ने पवार से कहा कि वे सच्चाई को स्वीकार करें। हार गए हैं तो माने ले लेकिन गलत तस्वीर पेश नहीं करे। कम से पवार साहेब से ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती।

क्या बोले थे शरद पवार
दरअसल शनिवार को कोल्हापुर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर संदेह व्यक्त करते शरद पवार ने कहा कि वे कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन चुनाव के आंकड़े फिट नहीं बैठ रहे हैं। चुनाव में कांग्रेस को 80 लाख वोट मिले तो उन्हें 16 सीट पर जीत हासिल की। शिवसेना शिंदे गुट को 79 लाख वोट मिले हैं, जबकि 57 विधायक चुने गए हैं। यानी एक लाख कम वोट पाकर भी कांग्रेस से 41 विधायक ज्यादा चुने गए हैं। साथ ही उनकी पार्टी के 72 लाख वोट हैं, लेकिन केवल 10 विधायक चुने गए, जबकि अजित पवार की एनसीपी को 58 लाख वोट मिले और उनके 41 विधायक चुने गए। शरद पवार ने कहा कि आंकड़े कुछ चीजें दिखाते हैं, लेकिन हमारे पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, इसलिए मुझे आज भी ईवीएम पर संदेह नहीं है। ये सिर्फ सर्वेक्षण संख्याएं हैं और ये आश्चर्यजनक हैं।

शरद पवार ने क्या दिया तर्क
शरद पवार ने कहा कि सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी की आलोचना कर रहे हैं। पिछले दो महीने में चार चुनाव हुए। इसमें हरियाणा में बीजेपी की हालत बहुत खराब थी, लेकिन बीजेपी ने वहां जीत हासिल की। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को ज्यादा सफलता नहीं मिली। वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस को सफलता मिली। महाराष्ट्र में बीजेपी जीती और हम हारे। परंतु उसी समय झारखंड में बीजेपी हार गई। इन चार राज्यों के नतीजों से सत्ताधारी दल कह सकता है कि दो चुनावों में एक जगह आप जीते और दूसरी जगह हम जीते। इसलिए ईवीएम का इससे कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन ऐसा लगता है कि बड़े राज्यों में बीजेपी जीत गई है। जबकि छोटे राज्य विपक्ष के पास चले गए। सत्ता पक्ष को मैंने यह कहते हुए सुना कि लोकसभा में ईवीएम के बारे में शिकायत नहीं की, अब आप ईवीएम के बारे में शिकायत क्यों कर रहे हैं?

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...