17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यराजस्थान: स्कूल में सफाई करने के दौरान छात्रा की सांप के डसने...

राजस्थान: स्कूल में सफाई करने के दौरान छात्रा की सांप के डसने से हुई मौत, मचा बवाल

Published on

झालावाड

जिले के सुनेल थाना इलाके के सांगरिया गांव में गवर्नमेंट स्कूल में सफाई करते समय 12वीं की छात्रा को सांप ने काट लिया। इसके बाद झालावाड़ अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड दिया। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने स्कूल के बाहर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया, और भारी बवाल काटा। ग्रामीणों की सरकार से मांग है कि पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाए। वहीं परिजनों ने स्कूल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्हें निलंबित करने की मांग की।

स्कूल स्टाफ एपीओ, प्रिसिंपल जल्द होंगे सस्पेंड
पिड़ावा एसडीएम दिनेश मीणा ने इस पूरे मसले पर कहा कि मामला गंभीर है। स्कूल स्टाफ की लापरवाही उजागर होने के बाद तत्काल प्रभाव से सभी को एपीओ कर दिया गया है। साथ ही स्कूल प्रभारी प्रधानाचार्य को सस्पेंड करने की अनुशंसा की गई है। आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया गया है कि सोमवार तक प्रिंसिपल को सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके पहले हंगामें की सूचना पर तहसीलदार, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सुनेल थानाधिकारी मौके पर पहुंचे, लोगों से समझाइश की।

छात्रा को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
शुरुआती जांच पड़ताल में सामने घटना शुक्रवार की है। 12वीं की छात्रा बेबी कंवर (18) को सांप ने डस लिया था। इसकी सूचना स्कूल स्टाफ ने परिजनों को दी। परिजन छात्रा को पहले एक धार्मिक स्थल पर ले गए, बाद में सुनेल अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया। जहां से छात्रा को झालावाड़ अस्पताल रेफर कर दिया। झालावाड़ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी ने शव को मोर्चरी में रखवाया। सुनेल पुलिस को सूचना दी। आज शनिवार सुबह झालावाड़ अस्पताल पुलिस पहुंची। शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

परिजन शव लेकर गांव आए। लेकिन सांगरिया गांव के स्कूल के बाहर शव को रख दिया और विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोशित परिजनों ने स्कूल के ताला जड़ दिया। परिजन और समाज के लोगों ने आर्थिक सहायता देने एवं लापरवाही करने वाले स्कूल स्टाफ को निलंबित करने की मांग उठाई।

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...