11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorized1 करोड़ जोड़ने का टारगेट रख इतरा रहे हैं तो रुकिए, 30...

1 करोड़ जोड़ने का टारगेट रख इतरा रहे हैं तो रुकिए, 30 साल बाद सिर्फ इतनी रह जाएगी वैल्‍यू

Published on

नई दिल्‍ली

लंबी अवधि की बचत और बड़ा फंड बनाने के लिए सही तरीके से पैसे बचाना जरूरी है। बचत करने में महंगाई को ध्यान में रखने की बहुत जरूरत होती है। इसमें जल्दी निवेश शुरू करना, सही जगह निवेश करना और महंगाई के असर को समझना बहुत आवश्‍यक है। अगर आप 30 साल बाद एक करोड़ रुपये की बचत का लक्ष्य रखते हैं तो महंगाई के कारण उसकी कीमत सिर्फ 23 लाख रुपये रह जाएगी। ऐसे में अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए महंगाई को ध्यान में रखकर ज्‍यादा बचत करनी चाहिए।

अगर आप लंबी अवधि के लिए बचत करना चाहते हैं और अच्छा खासा पैसा जमा करना चाहते हैं तो आपको कई चीजें एक साथ करनी होंगी। सबसे पहले जल्दी बचत शुरू करना बहुत जरूरी है। साथ ही, आपको अपने लक्ष्यों के हिसाब से सही निवेश करना होगा। इसके लिए आपको एसेट एलोकेशन पर ध्यान देना होगा।

महंगाई को ध्‍यान में रखना क्‍यों जरूरी?
निवेश करते समय महंगाई को ध्यान में रखना बहुत जरूरी है। बढ़ती कीमतों की वजह से आपके लक्ष्यों की लागत बढ़ सकती है। यानी जब आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए तैयार होंगे, तब तक उनकी कीमत काफी बढ़ चुकी होगी।

समय के साथ महंगाई के कारण पैसों की कीमत कम होती जाती है। मान लीजिए आपका लक्ष्य 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये जमा करना है। तो आज के हिसाब से 30 साल बाद उस 1 करोड़ रुपये की कीमत सिर्फ 23 लाख रुपये होगी।

इसका मतलब है कि आपकी बचत पर रिटर्न मिलने के बाद भी महंगाई आपकी कमाई को कम कर देगी। नतीजा यह होगा कि आपके पास 1 करोड़ रुपये तो होंगे, लेकिन उनकी असली कीमत सिर्फ 23 लाख रुपये होगी। अगर आप 1 करोड़ रुपये जमा करना चाहते हैं तो 30 साल बाद आपको उससे कहीं ज्यादा की जरूरत होगी।

आज के ह‍िसाब से क‍ितने पैसों की होगी जरूरत?
अगर आज आपका लक्ष्य 1 करोड़ रुपये का है तो 30 साल बाद आपको लगभग 4.32 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। महंगाई के असर को समझने के बाद आपको निवेश करते समय इसे ध्यान में रखना चाहिए।

मान लीजिए आपका लक्ष्य आज के हिसाब से 25 लाख रुपये है और आप इसे 10 साल में पूरा करना चाहते हैं। अगर महंगाई दर 5% सालाना है तो 10 साल बाद आपको कितने रुपयों की जरूरत होगी, यह जानने के लिए आप Excel फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं:

Reduced amount = amount/(1 + inflation rate)^number years
= 2500000 / (1+.05)^10
= Rs 15.34 lakh

महंगाई को ध्यान में रखते हुए आपको ज्यादा पैसे बचाने होंगे। जरूरी रकम निकालने का फॉर्मूला यह है:
Required amount = amount – (1 + inflation rate)^number years
= 2500000 – (1+.05)^10
= Rs 40.72 lakh

महंगाई के असर से बचने और पैसों की कीमत बरकरार रखने के लिए आपको मौजूदा कीमत के बजाय बढ़ी हुई कीमत के हिसाब से बचत करनी होगी। ऐसे में 25 लाख रुपये बचाने के बजाय आपको 40.72 लाख रुपये का लक्ष्य रखना चाहिए ताकि आप 10 साल में अपना लक्ष्य आराम से पूरा कर सकें।

लिहाजा, लंबी अवधि की बचत के लिए महंगाई एक महत्वपूर्ण फैक्‍टर है। जल्दी निवेश शुरू करना, सही एसेट एलोकेशन और महंगाई को ध्यान में रखकर योजना बनाना, आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद कर सकता है। Excel formulas का उपयोग करके भविष्य की जरूरतों का आकलन किया जा सकता है और उसके अनुसार निवेश रणनीति बनाई जा सकती है।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...