17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यएक साल में बना करोड़पति, किचन पर खर्च किए 27 लाख, बिहार...

एक साल में बना करोड़पति, किचन पर खर्च किए 27 लाख, बिहार का RPF कॉन्स्टेबल निकला धन कुबेर

Published on

औरंगाबाद

बिहार में तैनात एक आरपीएफ कॉन्स्टेबल पर सीबीआई ने छापा मारा है। यह सिपाही महज एक साल में करोड़पति बन गया। उसने सिर्फ किचन बनवाने में ही 27 लाख रुपये खर्च कर दिए। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की है। मामला औरंगाबाद के नबीनगर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल अखिलेश कुमार सिंह से जुड़ा है। सीबीआई को अखिलेश कुमार सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। जांच में पता चला कि उसने 6 साल में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। यह उसकी वैध आय से लगभग 85 प्रतिशत ज़्यादा है।

आरपीएफ कॉन्स्टेबल के तीन ठिकानों पर CBI का छापा
सीबीआई ने अखिलेश कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर छापेमारी की। ये ठिकाने थे- नबीनगर स्थित उसका कार्यालय, सासाराम में उसका अस्थायी घर और सासाराम के करबिंदिया स्थित अमरा गांव में उसका पैतृक घर। सीबीआई के पटना एंटी करप्शन ब्यूरो यूनिट ने इस मामले की जांच एएसपी छोजेम शेरपा को सौंपी है।

6 साल में 80 लाख की कमाई
सीबीआई की जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। अखिलेश कुमार सिंह के पास उसकी कमाई से 84 प्रतिशत ज़्यादा संपत्ति पाई गई। एफआईआर के मुताबिक, 1 जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2024 तक यानी 6 साल तक उसकी अलग-अलग जगहों पर पोस्टिंग रही। इस दौरान उसकी सैलरी और दूसरे ज़रियों से कुल कमाई 80 लाख रुपये थी।

किचन पर 27 लाख रुपये खर्च किए, फिर भी 1.21 करोड़ की संपत्ति
सीबीआई का अनुमान है कि अखिलेश ने सिर्फ अपने किचन पर 27 लाख रुपये खर्च किए। इस हिसाब से उसकी बचत 53 लाख रुपये होनी चाहिए थी। लेकिन उसी दौरान उसने 1.21 करोड़ रुपये की संपत्ति बना ली। इसके बाद सीबीआई ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि इसके तार तस्करी गैंग से जुड़े हो सकते हैं।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...