15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहले मोहम्मद यूनुस और अब केपी शर्मा ओली... SAARC पर पाकिस्तान की...

पहले मोहम्मद यूनुस और अब केपी शर्मा ओली… SAARC पर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे भारत के पड़ोसी

Published on

काठमांडू

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने क्षेत्र के लोगों के साझा हितों और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए रुकी हुई सार्क या दक्षेस प्रक्रिया को फिर से सक्रिय करने का रविवार को आह्वान किया। ओली ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के 40वें ‘चार्टर डे’ के अवसर पर अपने संदेश में दक्षेस के सदस्य देशों की सरकारों और लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। ओली के बयान के कुछ महीने पहले ही बांग्लादेश के सर्वेसर्वा बने मोहम्मद यूनुस ने भी सार्क को पुनर्जीवित करने का राग अलापा था। पाकिस्तान कई बार सार्क की बैठक का प्रस्ताव दे चुका है।

नेपाली विदेश मंत्रालय ने क्या बताया
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ओली ने सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास, समझ और सहयोग को बढ़ावा देने में दक्षेस की प्रमुख भूमिका को रेखांकित भी किया और एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और एकीकृत दक्षिण एशिया के निर्माण के लिए दक्षेस के वर्तमान अध्यक्ष नेपाल की इसके चार्टर के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों सहित सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए ओली ने क्षेत्र में लोगों के साझा हित और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए दक्षेस प्रक्रिया को पुन: सक्रिय करने का आह्वान किया।

2016 से प्रभावी नहीं है सार्क
वर्ष 2016 के बाद से सार्क बहुत प्रभावी नहीं रहा है क्योंकि 2014 में काठमांडू में आखिरी शिखर सम्मेलन के बाद से इसका द्विवार्षिक शिखर सम्मेलन नहीं हुआ है। वर्ष 2016 का दक्षेस शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद में होना था लेकिन उस वर्ष 18 सितंबर को जम्मू कश्मीर के उरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने ”उत्पन्न परिस्थितियों” के कारण शिखर सम्मेलन में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की। बांग्लादेश, भूटान और अफगानिस्तान द्वारा भी इस्लामाबाद की बैठक में भाग लेने से इनकार करने के बाद शिखर सम्मेलन रद्द कर दिया गया था।

सार्क के बारे में जानें
सार्क या दक्षेस शिखर सम्मेलन आमतौर पर द्विवार्षिक रूप से आयोजित किए जाते हैं और सदस्य देशों द्वारा वर्णमाला क्रम में आयोजित किए जाते हैं। विदेश मंत्री ए. राणा देउबा ने इस विशेष अवसर पर एक अलग संदेश में दक्षेस देशों की सरकारों और लोगों को शुभकामनाएं दीं। सार्क भारतीय उपमहाद्वीप के आठ देशों का आर्थिक और राजनीतिक संगठन है। संगठन के सदस्य देशों की जनसंख्या (लगभग 1.7 अरब) को देखा जाए तो यह किसी भी क्षेत्रीय संगठन की तुलना में अधिक प्रभावशाली है। इसकी स्थापना 8 दिसम्बर 1984 को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान द्वारा मिलकर की गई थी। अप्रैल 2007 में संघ के 14वें शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान इसका आठवां सदस्य बन गया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...