11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedउर्फी जावेद को साड़ी के पल्लू से खुद को ढंकते देख लोगों...

उर्फी जावेद को साड़ी के पल्लू से खुद को ढंकते देख लोगों ने की तारीफ, जान्हवी कपूर की हो रही उनसे तुलना

Published on

उर्फी जावेद इस वक्त अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी एक लेटेस्ट इवेंट में साड़ी में नजर आईं, जो उनके आम लुक के काफी अलग दिखा। उर्फी जावेद का ये लुक ‘भूल भुलैया 3’ की मंजुलिका वाले लुक की याद दिला रही थी। हालांकि, इसी इवेंट में जान्हवी कपूर भी पहुंची थीं और उनका अंदाज देखकर लोग उर्फी को याद करने लगे।उर्फी जावेद अपने लुक और अलग अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद अक्सर अलग-अलग स्टाइल वाले और क्रिएटिव कपड़ों में दिखती हैं। इस बार उर्फी सिंपल ब्लू साड़ी में दिखीं।

लोग बोले- जिस तरह से उन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स कवर किया है वो अच्छी बात है
हालांकि, कैमरे के सामने उर्फी जब पोज़ देने आईं तो वह साड़ी से खुद को कवर करती दिखीं और उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा लगा। एक यूजर ने कहा- ये साड़ी में अच्छी दिख रही हैं और जिस तरह से उन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स कवर किया है वो अच्छी बात है। हालांकि, एक और ने कहा- ये पहले ही कपड़े ठीक करने वाली थीं लेकिन नहीं किया, इन्होंने कैमरे के सामने आकर किया है, ये सब पब्लिसिटी स्टंट ही है।

ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर अपने शो में डॉक्टर से की थी बात
हाल ही में उर्फी के वेब शो ‘फॉलो कर लो यार’ में वो ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर डॉक्टर से बातें करती दिखी थीं। सीरीज में जावेद डॉक्टर से बातचीत करते हुए नजर आईं और डॉक्टर उनको प्रोसीजर समझते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘इसके लिए हम ब्रेस्ट के नीचे की साइड में कट लगा देते हैं जिससे कि कल को अगर आप अपने पार्टनर के साथ में रहते हो तो इसका पता नहीं चलता। टांके लगाकर इसको बंद कर दिया जाता है और साल भर के बाद में इसके निशान भी गायब हो जाते हैं।’ हालांकि डॉक्टर ने चेतावनी भी थी और कहा था- अगर दिक्क़त हुई तो काटना पड़ सकता है।

जान्हवी कपूर की तुलना उर्फी से कर रहे लोग
वहीं एक वीडियो में जान्हवी कपूर दिख रही हैं, जो उसी इवेंट का है जिसमें उर्फी पहुंची थीं। अब जान्हवी के ग्लैमरस अंदाज को देखकर लोगों ने कहा है- आज ये उर्फी की याद दिला रही हैं और उर्फी आज जान्हवी कपूर बनकर घूम रही हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...