12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यविमान की विंडस्क्रीन में दरार, दिल्ली से शिलांग जा रही फ्लाइट की...

विमान की विंडस्क्रीन में दरार, दिल्ली से शिलांग जा रही फ्लाइट की पटना में आपात लैंडिंग

Published on

पटना

दिल्ली से शिलॉन्ग जा रहे स्पाइसजेट के एक विमान को सोमवार सुबह पटना एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान के विंडस्क्रीन में दरार आ जाने के कारण यह घटना हुई। विमान में लगभग 80 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। विमान ने दिल्ली से सुबह 7:03 बजे उड़ान भरी थी और इसे शिलॉन्ग में सुबह 10:02 बजे उतरना था।

पटना में अपाककालीन लैंडिंग
स्पाइसजेट का विमान SG 2950 दिल्ली से शिलॉन्ग के लिए रवाना हुआ था। सुबह लगभग 9 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को उतारा गया। विमान में लगभग 80 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान के विंडस्क्रीन में दरार आने के कारण यह आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को विंडस्क्रीन में दरार दिखाई दी। उस समय विमान पटना के ऊपर से गुजर रहा था। पायलट ने तुरंत पटना एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और लैंडिंग की अनुमति मांगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बिना देरी किए लैंडिंग की अनुमति दे दी। विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई और सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

समय रहते पायलट ने लिया एक्शन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पायलट ने समय रहते विंडस्क्रीन में दरार देख ली थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया। उस समय पटना एयरपोर्ट सबसे नजदीक था, इसलिए पायलट ने वहीं विमान उतारने का फैसला किया। यह एक एहतियाती कदम था। विमान की लैंडिंग सामान्य रही। सूत्रों के अनुसार, इस विमान को दोबारा उड़ान भरने में कुछ समय लग सकते हैं। विमान की मरम्मत की जाएगी और विंडशील्ड बदला जाएगा। DGCA से मंजूरी मिलने के बाद ही विमान दोबारा उड़ान भर सकेगा।

क्या होता है विंडस्क्रीन?
विंडस्क्रीन को विंडशील्ड भी कहा जाता है। यह विमान के कॉकपिट के सामने का शीशा होता है। यह पायलट को हवा, बारिश, धूल, पक्षियों और अन्य चीजों से बचाता है। इसमें दरार आने से पायलट की दृष्टि बाधित हो सकती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए समय पर कार्रवाई करके एक बड़ा हादसा टल गया। स्पाइसजेट की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए क्या व्यवस्था की गई है, इस बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...