9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedमोदी के दोस्त डोनाल्ड ट्रंप लगाएंगे अडानी की नैया पार! क्या बंद...

मोदी के दोस्त डोनाल्ड ट्रंप लगाएंगे अडानी की नैया पार! क्या बंद होगा अमेरिका में रिश्वत से जुड़ा केस?

Published on

नई दिल्ली:

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को अमेरिकी कोर्ट से छुटकारा नहीं मिला है। अडानी पर आरोप हैं कि उन्होंने काॅन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत दी थी। इस मामले में गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट की ओर से अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है। लेकिन अब अडानी को एक उम्मीद की किरण दिखाई दे रही है।

अडानी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। हालांकि अमेरिकी कोर्ट ने अडानी से कहा है कि वह कोर्ट में आकर अपना स्पष्टीकरण दें। इसका सीधा सा मतलब है कि अडानी अगर अमेरिका जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसे में उनके कारोबार पर बुरा असर पड़ सकता है। इसका फायदा दूसरी कंपनियां उठा सकती हैं।

क्या अडानी को मिलेगी राहत?
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अडानी के तारणहार बन सकते हैं। दरअसल, ट्रंप की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोस्ती काफी गहरी है। इकनॉमिक टाइम्स में छपी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी सहयोगी हैं।

ऐसे में भारत अमेरिका की कोर्ट में आरोपों का सामना करने के लिए उनके प्रत्यर्पण की अनुमति नहीं दे सकता। इस तरह के जोखिम के सामने आने से पहले मोदी इस मामले को ट्रंप के सामने उठा सकते हैं। ट्रंप अगले महीने राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ऐसे में ट्रंप प्रशासन अडानी के इस मामले को खारिज करने का फैसला ले सकता है।

इस मामले में हो सकता है समझौता
ट्रंप अगर प्रत्यर्पण से जुड़ा मामला खारिज कर देते हैं तो अडानी पर केवल संघीय प्रतिभूति कानूनों के धोखाधड़ी से जुड़ा मामला ही बचेगा। यह एक दीवानी मुकदमा है। इस मामले में अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग कुछ पेनल्टी और बैन की मांग कर रहा है। इस मामले में अडानी समझौता करने की पेशकश कर सकते हैं।

कानूनी पचड़ों में नहीं पड़ना चाहेंगे अडानी
अडानी कानूनी पचड़ों में नहीं पड़ना चाहेंगे। अगर कोर्ट के ये मामले लंबे चलते हैं तो अडानी को अपना कारोबार बढ़ाने के लिए रकम जुटाना मुश्किल हो सकता है। विदेशी बैंक अडानी के नए प्रोजेक्ट के लिए लोन देने से दूरी दिखा सकते हैं। साथ ही मौजूदा लोन को निकालने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

शेयरों का मिला-जुला रुख
सोमवार को अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर का मिला-जुला असर दिखाई दिया। दोपहर करीब 1:30 बजे अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर 0.13% की गिरावट के साथ 2503.20 रुपये पर थे। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 0.81% की तेजी के साथ 1220.85 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अडानी पोर्ट्स के शेयर एक फीसदी से कुछ ज्यादा की तेजी के साथ 1272.50 रुपये पर थे।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...