9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized241.2 करोड़ रुपये की सैलरी... देश में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले...

241.2 करोड़ रुपये की सैलरी… देश में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले 10 ‘महारथी’

Published on

नई दिल्ली

इस साल सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले एग्जीक्यूटिव की लिस्ट में पूनावाला फिनकॉर्प के पूर्व एमडी अभय भुटाडा पहले नंबर पर हैं। फाइनेंशियल ईयर 2024 में उनकी झोली में 241.2 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम आई। इस कंपनी का मार्केट कैप 27,484 करोड़ रुपये है और फाइनेंशियल ईयर 2024 में इसका प्रॉफिट 1,683 करोड़ रुपये रहा। दूसरे नंबर पर विप्रो के पूर्व सीईओ थियरी डेलापोर्ट रहे जिन्हें आईटी कंपनी से कुल 166 करोड़ रुपये मिले। कोफोर्ज के सुधीर सिंह को इस दौरान 105.1 करोड़ रुपये मिले। बजाज फाइनेंस के राजीव जैन को 101 करोड़ रुपये, अडानी एंटरप्राइजेज के विनय प्रकाश को 89.4 करोड़ रुपये और परसिसटेंट के संदीप कालरा को 77.1 करोड़ रुपये मिले।

रेलिगेयर एंटरप्राइजेज की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रश्मि सलूजा को वित्त वर्ष 2024 में 68.86 करोड़ रुपये मिले। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वह बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस सेक्टर (BFSI) में सबसे ज्यादा वेतन पाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं और ओवरऑल सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख (66.2 करोड़ रुपये), हिंडाल्को के सतीश पई (64.7 करोड़ रुपये) और निप्पन लाइफ के संदीप सिक्का (54.9 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया। बीएफएसआई सेक्टर में उनसे आगे केवल पूनावाला फिनकॉर्प के अभय भुटाडा और बजाज फाइनेंस के राजीव जैन हैं।

कंपनी का प्रॉफिट
वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, सलूजा के पारिश्रमिक में वेतन, भत्ते, लीव इनकैशमेंट, बोनस, लीव ट्रैवल कनसेशन, एनपीएस के लिए एम्प्लॉयर कंट्रीब्यूशन, ईएसओपी और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। ईएसओपी को छोड़कर सलूजा ने ₹14.12 करोड़ का पारिश्रमिक प्राप्त किया है। नई दिल्ली की फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी फर्म ने वित्त वर्ष 24 में ₹347 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया। ग्रुप के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नितिन अग्रवाल को वित्त वर्ष 2024 में सकल पारिश्रमिक के रूप में ₹39.79 करोड़ मिले। अग्रवाल ने नवंबर में इस्तीफा दे दिया। रेलिगेयर को भेजे गए ईमेल से रविवार को प्रेस टाइम तक कोई जवाब नहीं मिला।

सलूजा की फिर से नियुक्ति के लिए शेयरधारक प्रस्ताव 31 दिसंबर को मतदान के लिए आएगा। कंपनी के नियंत्रण को लेकर वह रेलिगेयर के सबसे बड़े शेयरधारक बर्मन परिवार से असहमत रही हैं। रेलिगेयर के सबसे बड़े शेयरधारक बर्मन परिवार ने कंपनी में लगभग 25% हिस्सेदारी रखते हुए सितंबर 2023 में परिवार की हिस्सेदारी बढ़ाने और फर्म का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के लिए ओपन ऑफर की घोषणा की थी। रेलिगेयर ने इस कदम का विरोध किया और डाबर के मालिक बर्मन पर धोखाधड़ी और अन्य गलत कामों का आरोप लगाया। बर्मन परिवार का आरोप है कि कंपनी के कॉरपोरेट गवर्नेंस में कई खामियां हैं और इसके लिए रेलिगेयर लीडरशिप जिम्मेदार है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...