11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedसंजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास के कार्यकाल का...

संजय मल्होत्रा होंगे RBI के नए गवर्नर, शक्तिकांत दास के कार्यकाल का कल आखिरी दिन

Published on

नई दिल्ली,

राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा को आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है. मल्होत्रा अब मौजूदा RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. बता दें, 10 दिसंबर को RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है. संजय मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे.

संजय मल्होत्रा 1990 बैंच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं. नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे. इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे. साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में नामांकित किया था.

संजय मल्होत्रा के पास लंबा अनुभव
संजय मल्होत्रा 11 दिसंबर को RBI के नए गवर्नर के तौर पर कार्यभार संभालेंगे. उनका कार्यकाल अगले 3 साल के लिए होगा. संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर होंगे. दरअसल, रिजर्व बैंक का कामकाज सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स देखते हैं, और ऐसे में संजय मल्होत्रा के पास इस काम का लंबा अनुभव है, इसलिए RBI के गवर्नर की रेस में वो सबसे आगे रहे. संजय मल्होत्रा के पास राज्य और केंद्र सरकार दोनों स्तरों पर वित्त और कराधान का लंबा अनुभव है. अपने वर्तमान कार्यकाल में वे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों से संबंधित नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे.

संजय मल्होत्रा की पढ़ाई-लिखाई
संजय मल्होत्रा ने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री आईआईटी कानपुर से ली है. जबकि प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से उन्होंने मास्टर्स की डिग्री हासिल की. बीते 30 वर्षों से मल्होत्रा पावर, फाइनेंस, टैक्सेशन, आईटी और माइंस जैसे विभागों में अपनी सेवा दे चुके हैं.

शानदार रहा शक्तिकांत दास का कार्यकाल
जहां तक शक्तिकांत दास की बात है तो उनका कार्यकाल शानदार रहा. शक्तिकांत दास करीब 6 साल तक आरबीआई के गवर्नर रहे. उन्होंने उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद जिम्मेदारी संभाली थी. शक्तिकांत दास ने कोविड के दौरान और उसके बाद देश में महंगाई की समस्या को काबू में करने की दिशा में उल्लेखनीय काम किया है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...