11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedभारत की धीमी रफ्तार से दुनिया में हड़कंप, सरकार क्‍यों नहीं ले...

भारत की धीमी रफ्तार से दुनिया में हड़कंप, सरकार क्‍यों नहीं ले रही टेंशन? समझ‍िए

Published on

नई दिल्‍ली

सितंबर में समाप्‍त दूसरी तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ घटकर 5.4% रह गई। इसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा द‍िया। दुनिया की सबसे तेज दौड़ती अर्थव्‍यवस्‍था के सुस्‍त होने से चिंता के बादल छा गए। लेकिन, सरकार को यकीन है कि यह गिरावट टेम्‍परेरी है। यही वजह है कि वह इसे लेकर बहुत टेंशन में नहीं है। सरकार को इस गिरावट के पीछे का कारण भी मालूम है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीते दिनों मुंबई में सीएनबीसी-टीवी18 इंडिया बिजनेस लीडर अवार्ड में बताया कि हाल ही में आर्थिक विकास में आई सुस्ती चुनावी खर्च की वजह से है। उन्होंने दूसरी तिमाही में धीमी ग्रोथ का कारण बताते हुए कहा कि चुनाव के दौरान खर्च में आई रुकावट जैसे अस्थायी फैक्‍टर्स ने इन आंकड़ों को प्रभावित किया है। गोयल ने भरोसा दिलाया कि अर्थव्यवस्था मजबूत विकास की राह पर है। उन्होंने कहा, ‘साल के अंत तक हम अच्छी ग्रोथ की उम्मीद करते हैं और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बने रहेंगे।’

सात महीनों में सबसे सुस्‍त ग्रोथ
जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 5.4 फीसदी रही। यह पिछली सात तिमाहियों में सबसे कम है। पहली तिमाही में यह दर 6.7 फीसदी थी। इस दौरान महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। इसके अलावा, इस साल अप्रैल-मई में भारत में सात चरणों में बड़े पैमाने पर लोकसभा चुनाव भी हुए थे।

एसबीआई की हालिया रिपोर्ट में वैश्विक और घरेलू आर्थिक चुनौतियों के बीच विकास के अनुमानों में बढ़ती सावधानी पर प्रकाश डाला गया है। हाल ही में आई इस सुस्ती के कारण भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को 7.2 फीसदी से घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया है। वहीं, महंगाई के लक्ष्य को 4.5 फीसदी से बढ़ाकर 4.8 फीसदी कर दिया है।

तीसरी त‍िमाही में बेहतर होगी स्थिति
गोयल ने तीसरी तिमाही (Q3) में पूंजीगत व्यय (capex) में सुधार के आशाजनक संकेतों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘तीसरी तिमाही में अधिक पूंजीगत व्यय के अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री खुद प्रगति पहल के जरिये बड़ी परियोजनाओं की निगरानी कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करते हुए कि निवेश में आने वाली किसी भी बाधा को तुरंत दूर
किया जाए।’

गोयल ने आर्थिक स्थिरता के प्रमुख कारकों के रूप में बुनियादी ढांचे और जन कल्याण में दीर्घकालिक निवेश पर सरकार के फोकस को श्रेय दिया। विकास में भारत के वैश्विक नेतृत्व को दोहराते हुए गोयल ने कहा कि दुनिया भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास इंजन के रूप में मान्यता देती है। हम उभरती चुनौतियों का सामना करते हुए मजबूत बुनियादी बातों पर फोकस करते हुए आगे बढ़ते रहेंगे।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...