29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति‘पटपड़गंज को भी IAS की फैक्ट्री कहा जाएगा’, अवध ओझा बोले- जहां...

‘पटपड़गंज को भी IAS की फैक्ट्री कहा जाएगा’, अवध ओझा बोले- जहां महाभारत, वहां चुनौतियां

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जाने-माने इनफ्लुएंसर अवध ओझा को पटपड़गंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को जारी हुई पार्टी की दूसरी लिस्ट में अवध ओझा के नाम का ऐलान किया गया। दिल्ली में अगले महीने विधानसभा के चुनाव होने हैं। आम आदमी पार्टी 2013 और 2015 में दिल्ली में बड़े बहुमत के साथ सरकार बना चुकी है।

न्यूज एजेंसी से बातचीत में ओझा ने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे कि जैसे माधोपुरा गांव को आईएइस की फैक्ट्री कहा जाता है, वैसे ही आने वाले समय में पटपड़गंज को भी आईएइस की फैक्ट्री फैक्ट्री कहा जाएगा।जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह पटपड़गंज में बीजेपी को अपने लिए चुनौती मानते हैं, ओझा ने कहा कि जहां महाभारत है वहां चुनौतियां हैं लेकिन गुरु भगवान और भगवान का साथ आपके साथ है तो भगवान कृष्ण की तरह विजय आपकी ही होगी।

अवध ओझा लोकप्रिय शिक्षक और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। उन्हें UPSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए जाना जाता है। उन्हें सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। देखना होगा कि क्या वे पटपड़गंज सीट से चुनाव जीत दर्ज कर पाएंगे।

जंगपुरा से लड़ रहे हैं सिसोदिया
बताना होगा कि पिछले तीन विधानसभा चुनाव से पटपड़गंज विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के बड़े नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को जंगपुरा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पटपड़गंज सीट पर पिछली बार सिसोदिया कम अंतर से चुनाव जीते थे। तब सिसोदिया और बीजेपी के उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी के बीच जीत का अंतर लगभग तीन हजार वोटों का रहा था। आम आदमी पार्टी में किसी ने यह उम्मीद नहीं की थी कि पटपड़गंज सीट पर चुनावी मुकाबला इतना करीबी होगा।

मनीष सिसोदिया ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगर पार्टी उनसे किसी और सीट से भी चुनाव लड़ने को कहती तो वह वहां से चुनाव लड़ते। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो फैसला लिया है उसके लिए वह पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सभी लोगों को बधाई देते हैं।

जंगपुरा सीट पर 2015 और 2020 के चुनाव में आप का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। 2015 में यहां आप 20 हजार से ज्यादा और 2020 में 16 हजार से ज्यादा वोटों से जीती थी। ऐसे में पार्टी ने मनीष सिसोदिया के लिए इस सीट को काफी सेफ समझा।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...