29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति‘मोदी-अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल बोले-काफी क्यूट...

‘मोदी-अडानी भाई-भाई’ लिखा बैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, राहुल बोले-काफी क्यूट है

Published on

नई दिल्ली

संसद का शीतकालीन सत्र जारी है लेकिन अडानी मामले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी नौक-झोंक नहीं थम रही है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सभी से सत्र को सुचारु तौर पर चलाने में सहयोग की मांग की है। आज भी कांग्रेस नेताओं ने अडानी मामले पर चर्चा की मांग और उनका प्रदर्शन बरकरार है। इस दौरान प्रियंका गांधी संसद में ‘मोदी-अडानी भाई-भाई’ हैं लिखा बैग लेकर पहुंची हैं। बैग को देखकर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

क्या बोले राहुल गांधी?
वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी संसद में ‘मोदी अडानी भाई भाई’ लिखा बैग लेकर पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा,”यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सदन की कार्यवाही नहीं चल पा रही है, हम डिबेट में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।” उनके बैग को देखकर राहुल गांधी का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने प्रियंका गांधी के बैग को देखकर कहा कि यह काफी क्यूट है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
संसद की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “वे (भाजपा) अडानी मुद्दे पर चर्चा करने से डर रहे हैं। मैं संसद में नई हूं, लेकिन अभी तक प्रधानमंत्री संसद में नहीं दिखे। हमें यह मुद्दा क्यों नहीं उठाना चाहिए?”

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, “यह देश का दुर्भाग्य है कि सत्ताधारी पार्टी संसद को चलने नहीं दे रही है। इससे करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। संसद मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई जाती है। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सत्ताधारी पार्टी सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रही है।”

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित होने पर कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, “जब भाजपा सरकार ही सदन को चलने नहीं दे रही है तो कोई क्या करेगा? वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। सोनिया गांधी सोरोस को नहीं जानतीं।”

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...