29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिलीडरशिप पर आर-पार... लालू ममता के पक्ष में, TMC बोली- ईगो छोड़े...

लीडरशिप पर आर-पार… लालू ममता के पक्ष में, TMC बोली- ईगो छोड़े कांग्रेस, पवार-केजरीवाल मीटिंग पर नजर

Published on

नई दिल्ली,

विपक्षी INDIA ब्लॉक में लीडरशीप के मुद्दे को लेकर अब सियासी घमासान तेज हो गया है. ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व की इच्छा जताई थी, जिसके बाद कई नेताओं ने ममता का समर्थन किया है. लेकिन कांग्रेस ने इसपर आपत्ति जताई है. इसी बीच, मंगलवार को आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने भी ममता के नाम का समर्थन कर दिया है. सपा और शिवसेना (उद्धव गुट) ने भी ममता के नाम का समर्थन किया है…

शरद पवार और केजरीवाल की बैठक आज
वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और शरद पवार के बीच आज बैठक होनी है. इस दौरान भी इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को लेकर चर्चा हो सकती है. राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ कांग्रेस भले ही अविश्वास प्रस्ताव लाने का ड्रामा कर रही हो, लेकिन विपक्ष को साथ बनाये रखने में कारगर लग रहा है.

कल्याण बनर्जी ने क्या कहा
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, ‘कांग्रेस को समझना चाहिए कि कांग्रेस की लीडरशीप में इंडिया अलायंस फेल हो गया है. अगर ममता बनर्जी लीडर बनेंगी तो ज्यादा अच्छा होगा . सबसे बड़ी नेता ममता बनर्जी हैं. ममता बनर्जी को पता है कि कैसे राजनीतिक लड़ाई लड़ी जाती है. कांग्रेस को अपना EGO हटा देना चाहिए . कांग्रेस ने अपने ईगो के चक्कर में ममता बनर्जी को हटाया था.’

संजय राउत ने क्या कहा
शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने कहा, ‘इंडिया ब्लॉक इस मुद्दे पर चर्चा कर रहा है. कांग्रेस के साथ हमारे सौहार्दपूर्ण संबंध हैं. कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है, इसके लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद हैं. लेकिन हम किसी ऐसे व्यक्ति के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं जो इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को समय दे सके.नवीन पटनायक को भी इंडिया ब्लॉक में शामिल किया जा सकता है.’

लालू यादव ने क्या कहा था…
RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विरोध का कोई मतलब नहीं है. ममता को ही नेता बनाया जाना चाहिए. इस दौरान लालू यादव ने जोर देकर कहा कि बिहार में होने वाले अगले चुनाव में उनकी पार्टी सत्ता में आएगी.

इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी समेत इंडिया ब्लॉक के किसी भी सीनियर लीडर द्वारा गठबंधन का नेतृत्व करने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इस निर्णय पर आम सहमति से पहुंचा जाना चाहिए.

ममता बनर्जी ने जताई थी इच्छा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हालिया हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर किया है और संकेत दिया कि अगर मौका मिला तो वह INDIA ब्लॉक की कमान संभालने के लिए तैयार है.

एक टीवी चैनल से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा , “मैंने इंडिया ब्लॉक का गठन किया था, अब मोर्चा का नेतृत्व करने वालों पर इसका प्रबंधन करने की जिम्मेदारी है. अगर वे इसे नहीं चला सकते, तो मैं क्या कर सकती हूं? मैं सिर्फ इतना कहूंगी कि सभी को साथ लेकर चलना होगा.”

कांग्रेस ने क्या कहा…
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा था कि ममता बनर्जी की पार्टी बंगाल तक ही सीमित है और नेशनल परिपेक्ष्य में ममता बनर्जी की पार्टी और उनका व्यक्तित्व उतना बड़ा नहीं है. वहीं, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जिस दिन से अडानी के खिलाफ राहुल ने तेवर दिखाए है. उसी दिन से नया रूख हम देख रहे हैं इंडिया अलायंस का. खड़गे अभी इंडिया अलायंस के नेता है . जो अभी राहुल गांधी पर सवाल उठा रहे हैं उन्होंने अपने राज्यों में क्या किया उनको वो देखना चाहिए . ममता बनर्जी ने तो कभी इंडिया अलायंस के लिए प्रचार नहीं किया . टीएमसी बंगाल तक सीमित है.

बीजेपी का भी बयान सामने आया
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘लालू यादव तो सोनिया गांधी के आंचल में खेल रहे थे पहले . लालू यादव मतलबी हैं. अब दूसरे आंचल (ममता) में जाना चाह रहे हैं . ममता बनर्जी बंगाल को बांग्लादेश बना रही हैं. ममता का चेहरा मुस्लिम परस्त और देश विरोधी चेहरा है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...