9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedजाते-जाते यह सलाह दे गए गवर्नर शक्तिकांत दास, बताई RBI के सामने...

जाते-जाते यह सलाह दे गए गवर्नर शक्तिकांत दास, बताई RBI के सामने आने वाली चुनौतियां!

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारतीय रिजर्व बैंक के शक्तिकांत दास का आज RBI गवर्नर के पद पर आखिरी दिन है. आज यानी 10 दिसंबर 2024 उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है. RBI गवर्नर के तौर पर उन्‍होंने 6 साल तक अपनी सेवा दी. उनका कार्यकाल काफी शानदार रहा है. कोविड महामारी से लेकर ग्‍लोबल महंगाई संकट तक उन्‍होंने आरबीआई के गवर्नर के तौर पर महंगाई को कंट्रोल करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं.

मंगलवार को शक्तिकांत दास ने अपने आखिरी स्‍पीच में आरबीआई के लिए कई चुनौतियों के बारे में जानकारी दी. शक्तिकांत दास ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास सबसे बड़ी चुनौती महंगाई को कंट्रोल करने की होगी. उन्‍होंने कहा कि RBI का लक्ष्‍य महंगाई को दायरे में लेकर आना है, जो आरबीआई के लिए सबसे महत्‍वपूर्ण कार्य है. निवर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि सीबीडीसी में अपार संभावनाएं हैं, यह भविष्य की मुद्रा है.

शक्तिकांत दास ने नए RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​को लेकर कहा कि उनके पास व्यापक अनुभव है, मुझे यकीन है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. उन्‍होंने सलाह दिया कि मुद्दों को अधूरे कार्यों के रूप में न समझें, बल्कि प्रगति पर काम करें. शक्तिकांत दास ने कहा कि गवर्नर के बाद अभी आगे के जीवन की कोई योजना नहीं है. पर्सनल लाइफ के बारे में सोचने के लिए अभी वक्‍त है. उन्‍होंने आगे कहा कि विकास कई कारकों से प्रभावित हो सकता है, न कि केवल उच्च दरों से, ‘मुझे आरबीआई गवर्नर के रूप में रेट करना आपका काम है’. आरबीआई, एमपीसी के भीतर, हम आश्वस्त हैं कि हमारे कार्य सर्वोत्तम विकल्प थे.

सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?
मंगलवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शक्तिकांत दास ने एक के बाद एक पांच पोस्ट किए, इनमें पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘आज में RBI गवर्नर के रूप में पद छोड़ दूंगा. आप सभी का समर्थन और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.’

अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया और लिखा, ‘PM Narendra Modi का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने मुझे RBI गवर्नर के रूप में देश की सेवा करने का अवसर दिया और उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए थैंक्यू. उनके विचारों और सोच से बहुत लाभ हुआ.’ अगला ट्वीट वित्त मंत्री को लेकर है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘FM Nirmala Sitharaman को उनके निरंतर समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद. राजकोषीय-मौद्रिक समन्वय अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर था और पिछले छह वर्षों के दौरान कई चुनौतियों से निपटने में हमारी मदद की.’

अब संजय मल्होत्रा संभालेंगे जिम्मेदारी
शक्तिकांत दास के बाद अब आरबीआई गवर्नर का पद राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा संभालेंगे. उन्हें आरबीआई का नया गवर्नर नियुक्त किया गया है. संजय मल्होत्रा RBI के 26वें गवर्नर होंगे. वे 1990 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं. नवंबर 2020 में आरईसी के चेयरमैन और एमडी बने थे. इससे पहले वो ऊर्जा मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर तैनात थे. साल 2022 में डिपाटर्मेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के सचिव संजय मल्होत्रा को केंद्र सरकार ने रिजर्व बैंक (RBI) के डायरेक्टर के रूप में नामांकित किया था.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...