29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिधनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने राज्यसभा में दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस,...

धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने राज्यसभा में दिया अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, TMC का सदन से वॉकआउट

Published on

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने आज राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया है। इस अविश्वास प्रस्ताव में कुल 71 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। इन सबके बीच दिलचस्प बात यह है कि इंडिया गठबंधन का हिस्सा कहे जाने वाली टीएमसी ने सदन से वॉकआउट कर दिया है। ममता बनर्जी की पार्टी की तरफ से इसपर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि अंक गणत की बात करें तो विपक्ष के पास उतने नंबर नहीं हैं कि वह धनखड़ को उनके पद से हटा दे।

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, टीएमसी का वॉकआउट
इंडिया गठबंधन की पार्टियां जिसमें कांग्रेस प्रमुख है, ने सभी के साथ मिलकर आज राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। हालांकि यहां विपक्ष में ही तालमेल में कमी दिखी। इंडिया घटक दल की प्रमुख साथी तृणमूल कांग्रेस ने इसपर कुछ न कहते हुए किनारा कर लिया है। ममता बनर्जी की पार्टी के सांसद अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन से वाकआउट तर गए। पार्टी की तरफ से इस प्रस्ताव को समर्थन या इसके साथ खड़े रहने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

संविधान के किस आर्टिकल में है इसका जिक्र
इस प्रस्ताव के लिए संविधान के अनुच्छेद 67(B) के तहत 14 दिन का नोटिस देना होता है। प्रस्ताव पास होने के लिए राज्यसभा और लोकसभा दोनों में बहुमत चाहिए,जो विपक्ष के लिए मुश्किल है। कांग्रेस और अन्य दलों को लगता है कि इस प्रस्ताव से INDIA गठबंधन को एकजुट करने में मदद मिलेगी,जो अभी दोनों सदनों में बंटा हुआ है।

दोनों सदनों की बात करें तो विपक्ष के पास जगदीप धनखड़ को हटाने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं है। लोकसभा में उसके पास 543 सीटों में 236 सीटे हैं और राज्यसभा में 231 में केवल 85 सीट हैं। अभी तक कुल 71 सांसदों ने ही इसपर अपनी मुहर लगाई है।

क्यों लिया गया है यह फैसला?
विपक्षी दलों और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के बीच बढ़ते मतभेदों के चलते यह कदम उठाया जा रहा है। इससे पहले वे अपने-अपने दलों के नेताओं से बात की। कांग्रेस और अन्य दलों का मानना है कि यह प्रस्ताव INDIA गठबंधन को मजबूत करेगा। वर्तमान में गठबंधन के दल दोनों सदनों में अलग-अलग राय रखते हैं, जिससे एकता की कमी दिख रही है। यह प्रस्ताव एकता का संदेश दे सकता है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...