12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई पीएम ट्रूडो का उड़ाया मजाक, बताया गवर्नर, कनाडा...

डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई पीएम ट्रूडो का उड़ाया मजाक, बताया गवर्नर, कनाडा को अमेरिका में शामिल करने की कर चुके हैं बात

Published on

वॉशिंगटन

कनाडा पर हमलावर रहन वाले अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का मजाक उड़ाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर का जिक्र करते हुए कनाडाई प्रधानमंत्री को गवर्नर बता दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ग्रेट स्टेट कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर करके बहुत अच्छा लगा।’ ट्रंप का ये बयान तब आया है, जब उन्होंने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाने की सलाह दी है।

ट्रंप ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं गवर्नर से दोबारा मिलने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हम टैरिफ और व्यापार पर अपनी गहरी बातचीत को जारी रख सकें, जिसके नतीजे हम सभी के लिए शानदार होंगे।’ इसके पहले पिछले सप्ताह जस्टिन ट्रूडो के साथ डिनर के दौरान ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बन जाने की सलाह दी थी।

कनाडा को अमेरिकी राज्य बनने की सलाह
फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो ने मुलाकात के दौरान कनाडा पर टैरिफ की ट्रंप की घोषणा को लेकर चिंता जताई थी, जिसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने यह टिप्पणी की थी। ट्रंप के मार-ए-लागो क्लब में दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात हुई थी। इसमें कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री डोमिनक लेब्लांक ने भी शामिल हुए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि ट्रंप की यह टिप्पणी मजाक में थी।

कनाडा के साथ क्यों बढ़ रहा तनाव
डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में धमकी दी थी कि जब तक वे प्रवासियों और ड्रग्स की बाढ़ को रोक नहीं देते, तब तक वे कनाडा और मैक्सिको से अमेरिका में प्रवेश करने वाले सभी उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे। इसके बाद ट्रूडो ने टैरिफ से बचने के लिए ट्रंप के साथ बैठक का अनुरोध किया कि अमेरिका की उत्तरी सीमा मेक्सिको के साथ लगती दक्षिणी सीमा जैसी नहीं है।

इसके बाद कनाडाई पीएम फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो क्लब में ट्रंप से मिलने पहुंचे थे। यहां मुलाकात के दौरान ट्रूडो ने टैरिफ पर ट्रंप को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद ट्रंप ने कहा अगर आप टैरिफ नहीं दे सकते तो अमेरिका का 51वां राज्य बन जाइए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...