12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअग्निपथ स्कीम के बाद... गोरखा भर्ती को लेकर क्या बनेगी भारत और...

अग्निपथ स्कीम के बाद… गोरखा भर्ती को लेकर क्या बनेगी भारत और नेपाल के बीच बात?

Published on

नई दिल्ली

करीब ढाई साल पहले जब भारतीय सेना में भर्ती का तरीका बदला और अग्निपथ स्कीम के जरिए अग्निवीरों की भर्ती शुरू हुई तभी से ही भारतीय सेना में नेपाली मूल के गोरखा की भर्ती नहीं हो पाई है। इसे लेकर नेपाल में कोई खास चर्चा भी नहीं हो रही है। कुछ दिनों पहले ही भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी नेपाल दौरे पर गए थे और अब कल यानी 11 दिसंबर से 14 दिसंबर तक नेपाल सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल का भारत दौरा शुरू हो रहा है। इस बीच ब्रिटेन ने अपनी सेना में नेपाली गोरखाओं की भर्ती बढ़ाई है।

क्या है गोरखा सैनिकों का मामला
अग्निपथ स्कीम के तहत नेपाल अपने युवाओं को नहीं भेजना चाहता। जब अग्निपथ स्कीम के तहत भर्ती शुरू हुई तब नेपाल में भारतीय सेना ने भर्ती रैली के आयोजन की तारीख तय की। लेकिन नेपाल सरकार की तरफ से इसकी इजाजत न मिलने की वजह से भर्ती रैली नहीं हो पाई। नेपाल चाहता है कि नेपाली गोरखाओं को पहले की तरह परमानेंट तौर पर सेना में लिया जाए ना कि अग्निवीर के तौर पर। नेपाल के सभी राजनीतिक दल इसे लेकर एकमत हैं और वहां इस मुद्दे पर न तो कोई राजनीतिक बयानबाजी हो रही है और ना ही कोई विरोध या मांग उठ रही है। इस मुद्दे पर अभी दोनों देशों की सरकार के स्तर पर बातचीत आगे नहीं बढ़ी है। यह मसला दोनों देशों की सरकार के स्तर पर ही बातचीत से आगे बढ़ेगा।

ब्रिटेन बढ़ा रहा है गोरखा सैनिकों की संख्या
भारतीय सेना में करीब ढ़ाई साल से गोरखा सैनिकों की भर्ती बंद है और इससे पहले भी दो साल तक सेना में कोई भर्ती नहीं हो पाई थी। लेकिन ब्रिटेन गोरखा सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है। एनबीटी ने ब्रिटेन में गोरखा सैनिकों की संख्या बढ़ाने की योजना पर ब्रिटिश हाईकमिशन से बात की। ब्रिटिश हाईकमिशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि ‘हम नियमित तौर पर सेना के स्ट्रक्चर का रिव्यू करते रहते हैं, इसमें गोरखा ब्रिगेड भी शामिल है। इसके तहत चार सालों की अवधि में हम ब्रिगेड में 100 अतिरिक्त कर्मी बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं’। भारतीय सेना में गोरखा की 7 रेजिमेंट हैं। आजादी के वक्त 10 गोरखा रेजिमेंट थी उनका भारत और ब्रिटेन के बीच बंटवारा हुआ। 6 भारत के हिस्से आई, 3 ब्रिटेन के पास गई और एक डिसबैंड कर दी गई। आजादी के बाद भारतीय सेना ने एक और गोरखा रेजिमेंट बनाई।

नेपाल आर्मी चीफ करेंगे विदेश मंत्री से भी मुलाकात
नेपाल आर्मी चीफ जनरल अशोक राज सिगडेल का बुधवार यानी 11 दिसंबर से भारत दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरान वे इंडियन आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात और चर्चा करेंगे। नेपाल आर्मी चीफ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, विदेश सचिव विक्रम मिस्री, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से भी मिलेंगे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत की मानद जनरल की उपाधि भी देंगी। वे अयोध्या भी जाएंगे और राम मंदिर में दर्शन करेंगे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...