29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के दंगल में कूदेंगे राहुल गांधी, कल लोगों के बीच लगाएंगे...

दिल्ली के दंगल में कूदेंगे राहुल गांधी, कल लोगों के बीच लगाएंगे ‘न्याय चौपाल’

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एंट्री बुधवार को होगी. दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में बुधवार दोपहर राहुल “न्याय चौपाल” लगाएंगे. हाल ही में कांग्रेस ने लगभग एक महीने लंबी दिल्ली न्याय यात्रा पूरी की है, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सभी 70 विधानसभाओं में पैदल यात्रा निकाली और कार्यकर्ताओं के बीच में ही रहे.

दरअसल, राहुल गांधी लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क करने का अलग तरीका निकलते हैं. बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में राहुल अलग-अलग ग्रुपों के साथ संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के बारे में जानेंगे. महिलाओं, दलितों, झुग्गी वासियों, अनधिकृत कालोनियों, ऑटो वालों समेत कई सारे वर्गों से जुड़े हुए लोग और कार्यकर्ताओं का अलग-अलग समूह बनाया जाएगा. स्टेडियम में बीचोबीच रैंप बनाया गया है जिसपर राहुल चलते हुए इन सबसे बात करेंगे. बातचीत से ही आने वाले चुनावों के मुद्दों और उनसे जुड़े वायदों की रूपरेखा तैयार की जाएगी.

दिल्ली में कांग्रेस की वापसी पर होगा फोकस
2013 के बाद दिल्ली में कांग्रेस की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. 2013 में शीला दीक्षित सरकार की ना सिर्फ विदाई हुई बल्कि पार्टी बहुमत से सीधे महज 8 सीटों पर सिमट गई. 2015 और 2020 में तो विधानसभा में कांग्रेस का एक भी विधायक नहीं गया. पिछली बार वोट प्रतिशत भी 5 से नीचे खिसक आया और लगभग सारा फायदा आम आदमी पार्टी को मिला. ऐसी स्थिति में 2024 का लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर के लड़ा तो जरूर लेकिन वहां भी ना तो कांग्रेस को एक भी सीट मिल पाई और ना ही आम आदमी पार्टी को. लोकसभा चावन की ठीक बाद गठबंधन टूट गया. और अब अपने दम पर कांग्रेस को फिर से दिल्ली में वापसी की चुनौती है. ऐसे में राहुल की चुनावी दंगल में एंट्री काफी अहम है क्योंकि कांग्रेस इन विधानसभा चुनाव में रेलीवेंस की लड़ाई लड़ती दिखाई पड़ रही है.

आम आदमी पार्टी और बीजेपी की बड़ी चुनौतियां
कांग्रेस को इस समय ये भी तय करना है कि दिल्ली में इसका मुख्य दुश्मन आम आदमी पार्टी है या फिर भाजपा. दिल्ली में कांग्रेस की बुरी हालत के लिए जिम्मेदार आम आदमी पार्टी का आगे बढ़ना है जिसने कांग्रेस के पूरे वोट बैंक को अपने पास खींच लिया. लेकिन इस वक्त कांग्रेस की अपनी नैया इंडिया गठबंधन की मझधार में फंसी हुई दिखाई पड़ती है. ममता बनर्जी को गठबंधन की कमान देने के लिए कई सारे सहयोगी दल लगातार दबाव बना रहे हैं. इस बीच अगर कांग्रेस केजरीवाल के साथ भी दो-दो हाथ करने को लेकर आगे आती है तो कई सवाल और खड़े होंगे.

आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में पिछले 10 सालों से लगातार चल रही है और ऐसे में बिना अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाए कांग्रेस की जगह दिल्ली की सियासत में बनती हुई भी दिखाई नहीं दे रही है. वहीं दूसरी तरफ बीजेपी है जो अरविंद केजरीवाल के विकल्प के तौर पर अभी लोगों के बीच पहली प्राथमिकता बनी हुई है ऐसे में आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों को पीछे छोड़ना राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों के लिए काफी बड़ी चुनौती बनने वाली है.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...