24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिअचानक होने वाली मौतों की असल वजह आई सामने, कोरोना वैक्सीन नहीं...

अचानक होने वाली मौतों की असल वजह आई सामने, कोरोना वैक्सीन नहीं ये है वजह, संसद में पेश ICMR रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली

देश में अचानक होने वाली मौतों के पीछे की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। कुछ लोगों इसके पीछे कोविड वैक्सीन को वजह बता रहे हैं। हालांकि अब सरकार ने संसद में इसे लेकर एक रिपोर्ट पेश की है जिसमें इसके पीछे की असली वजह बताई गई है। मंगलवाल को राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की स्टडी में यह स्पष्ट हुआ है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने से भारत में युवाओं और वयस्कों में अचानक मृत्यु का खतरा नहीं बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक स्टडी से बता चला है कि कोरोना वैक्सीन से ऐसी मौत की संभावना कम हो जाती है।

क्या कहती है रिपोर्ट
आईसीएमआर की रिपोर्ट में 19 राज्यों से सैंपल लिए गए थे। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी ने 18 से 45 साल से युवाओं पर स्टडी की है। यह स्टडी ऐसे लोगों पर की गई जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं थी। इनकी 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च, 2023 के बीच मौत हो गई। हालांकि इनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं था। कुल 47 अस्पतालों से आईसीएमआर ने यह डाटा कलेक्ट किया है। 729 ऐसे मामले बतौर सैंपल लिए गए जिनकी अचानक मृत्यु हो गई थी। वहीं रिसर्च में 2916 सैंपल ऐसे लिए गए जिन्हें हार्ट अटैक आने के बाद बचा लिया गया। इस रिसर्च में सामने आया कि कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक या दो खुराक लेने से बिना किसी कारण के अचानक मृत्यु की संभावना काफी कम हो जाती है।

ICMR ने अचानक मौतों के पीछे बताई ये वजह
इस रिसर्च में अचालक होने वाली मौतों के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। रिपोर्ट में ऐसे कई फैक्टर्स की पहचान की गई है जो अचानक होने वाली मौतों के पीछे की वजह बनते हैं। इसमें बताया गया कि कोरोना के दौरान अस्पताल में ज्यादा दिनों तक भर्ती रहने, परिवार में किसी की अचानक मृत्यु, मृत्यु से 48 घंटे पहले अत्यधिक शराब पीना, नशीली दवाओं का उपयोग और मौत से 48 घंटे पहले बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधि (जिम में व्यायाम) शामिल है।

जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि कोविड वैक्सीनेशन और युवा वयस्कों की अचानक मौतों के बीच कोई संबंध नहीं है। इसका कारण पारिवारिक हिस्ट्री और लाइफस्टाइल से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि वैक्सीनेशन के साइड इफेक्ट्स को ट्रैक करने के लिए ‘एडवर्स इवेंट फॉलोविंग इम्यूनाइजेशन’ (AEFI) नाम से एक मजबूत सर्विलांस सिस्टम बनाया गया है। उन्होंने बताया कि किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के बाद उसकी 30 मिनट तक ट्रैकिंग की जाती थी। बता दें कि अचानक होने वाली मौत के पीछे कोविड वैक्सीन को वजह बताकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंता था। तत्कालीन CJI जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच ने कहा था कि ये याचिकाएं सिर्फ सनसनी पैदा करने के लिए दायर की गई थीं।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...