24.5 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदें पूरी तरह खत्म, अरविंद...

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदें पूरी तरह खत्म, अरविंद केजरीवाल ने दिया बड़ा बयान

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़े कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संभावनाओं को AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर बयान देकर पूरी तरह खत्म कर दिया है। लोकसभा चुनाव के बाद अब एक विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चा जारी थी, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि AAP अकेले ही चुनावी मैदान में जाने वाली और किसी तरह का गठबंधन नहीं होने जा रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है। AAP, कांग्रेस और बीजेपी प्रचार में जुट चुके हैं। आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की दो लिस्ट भी जारी कर दी हैं।

अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
समाचार एजेंसी एएनआई ने एक सोशल साइट एक्स पर सूत्रों के हवाले से लिखा था कि दिल्ली चुनाव में गठबंधन के लिए कांग्रेस और आप के बीच सहमति अंतिम चरण में है। कांग्रेस को 15 सीटें, अन्य भारतीय गठबंधन सदस्यों को 1-2 और बाकी आप को मिल सकती हैं। इस ट्वीट का जवाब देते हुए पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा,”आम आदमी पार्टी दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।”

केजरीवाल का यह बयान उन खबरों के बाद आया है जिनमें कहा गया था कि आप दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत के अंतिम चरण में है। यह पहली बार नहीं है जब आप नेता ने गठबंधन से इनकार किया है।

इस महीने की शुरुआत में केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा था कि पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन नहीं करेगी क्योंकि वह लगातार तीसरी बार सत्ता में आना चाहती है। आप 2015 से दिल्ली में सत्ता में है। लोकसभा चुनाव में दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हुआ था। हालांकि 7 की 7 सीट बीजेपी ने जीती थी। हरियाणा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-आप का अलायंस हुआ था लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों दल अलग होकर ही लड़े थे।

 

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...