12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहफ्ते में 3 दिन छुट्टी और केवल चार दिन काम, इस देश...

हफ्ते में 3 दिन छुट्टी और केवल चार दिन काम, इस देश ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए निकाला नया तरीका

Published on

नई दिल्ली

जापान अपनी घटती पॉपुलेशन और उम्रदराज होती जनसंख्या से जूझ रहा है। ऐसे में देश में काम पर भी असर पड़ रहा है क्योंकि वर्क फोर्स भी कम हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए टोक्यो प्रशासन ने नया तरीका खोज निकाला है। सरकार अब अपने कर्मचारियों के लिए चार दिनों का वर्क वीक लागू करने वाली है।

टोक्यो की गवर्नर युरिको कोइके ने घोषणा की है कि अप्रैल 2025 से मेट्रो सिटी सरकारी कर्मचारियों के पास हर हफ्ते तीन दिन की छुट्टी का विकल्प होगा। NBC न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, टोक्यो मेट्रोपॉलिटन असेंबली के चौथे नियमित सत्र में अपने नीतिगत संबोधन के दौरान उन्होंने कहा, “हम कार्य शैलियों की समीक्षा फ्लेक्सिबिलिटी के साथ करेंगे, इस बात का ध्यान रखते हुए कि किसी को भी बच्चे के जन्म या बच्चे की देखभाल जैसी चीजों के कारण अपना करियर नहीं छोड़ना पड़े।”

जापान में घट गयी प्रजनन दर
इस पहल का उद्देश्य जापानी कपल में प्रजनन को प्रोत्साहित करना है क्योंकि देश की प्रजनन दर काफी कम हो गई है। स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय के अनुसार, परिवार निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी प्रयासों में वृद्धि के बावजूद, पिछले साल यह दर प्रति महिला 1.2 बच्चों तक गिर गई। जनसंख्या स्थिरता के लिए न्यूनतम 2.1 की दर की आवश्यकता होती है।

जापान की सरकार ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए निकाला यह तरीका
गवर्नर कोइके ने एक अतिरिक्त उपाय पेश किया, जिसके तहत प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के माता-पिता को कुछ सैलरी एडजस्टमेंट के बदले में अपने काम के घंटे कम करने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि टोक्यो देश के लिए इन चुनौतीपूर्ण समय के दौरान हमारे लोगों के जीवन, आजीविका और अर्थव्यवस्था की रक्षा और वृद्धि के लिए पहल करे।”

स्वास्थ्य, श्रम और कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, जापान में पिछले साल केवल 727,277 बच्चे पैदा हुए। इस कम आंकड़े का श्रेय देश के ओवरटाइम वर्क कल्चर को दिया जा सकता है, जो अक्सर महिलाओं को कैरियर और मातृत्व के बीच चयन करने के लिए मजबूर करती है। वर्ड बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि जापान की लैंगिक रोजगार असमानता अन्य अमीर देशों से अधिक है, पिछले साल पुरुषों की 72% की तुलना में महिलाओं की भागीदारी 55% है। ऐसे में प्रस्तावित चार दिनों का वर्क वीक सरकारी कर्मचारियों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिए अतिरिक्त समय प्रदान कर सकता है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...