12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमेरे पास सबूत हैं... ईरान के सर्वोच्‍च नेता खामेनेई ने सीरिया से...

मेरे पास सबूत हैं… ईरान के सर्वोच्‍च नेता खामेनेई ने सीरिया से असद सरकार गिरने पर तोड़ी चुप्पी, अमेरिका-इजरायल को घेरा

Published on

तेहरान

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई ने सीरिया में बशर अल असद के सत्ता से बाहर होने और आतंकी संगठन अल कायदा से निकले गुट एचटीएस के सत्ता कब्जाने पर प्रतिक्रिया दी है। खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल पर सीरिया में बशर अल असद को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी को कोई शक शुब्हा नहीं होना चाहिए कि सीरिया में जो कुछ हो रहा है वह अमेरिका और इजरायल की मिलकर की गई साजिश का नतीजा है।

अली खामेनेई ने कहा कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि सीरिया के घटनाक्रम में अमेरिका और इजरायल शामिल हैं। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा, ‘सीरिया के एक पड़ोसी देश की सरकार ने भी जो कुछ हो रहा है, उसमें स्पष्ट भूमिका निभाई है और अभी भी निभा रही है। हालांकि प्रमुख साजिशकर्ता और कंट्रोल रूम अमेरिका और यहूदी देश इजरायल में हैं। हमारे पास इसके सबूत हैं जो किसी के लिए भी संदेह की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ते हैं।’

प्रतिरोध की धुरी कमजोर नहीं पड़ेगी: खामेनेई
अली खामेनेई ने इजरायल के खिलाफ ‘प्रतिरोध की धुरी’ के कमजोर होने के दावों को भी खारिज कर दिया है। ईरानी नेता ने कहा, ‘दबाव जितना बढ़ेगा, प्रतिरोध उतना ही मजबूत होगा। अत्याचार जितना बढ़ेगा, प्रेरणा उतनी ही बढ़ेगी। प्रतिरोध को जितना दबाया जाएगा, यह उतना ही फैलेगा। अल्लाह ने चाहा तो प्रतिरोध पूरे क्षेत्र में पहले से कहीं ज्यादा फैलेगा।’

खामेनेई ने सीरिया, लेबनान और गाजा में तेहरान को लगे झटकों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग मानते हैं कि ईरान के क्षेत्रीय सहयोगियों के कमजोर होने का मतलब है कि ईरान भी कमजोर हो रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग जो ईरान को कमजोर समझ रहे हैं, वो प्रतिरोध का मतलब नहीं समझते। ईरान मजबूत है और आगे और भी मजबूत होता जाएगा।’

अली खामेनेई का ये बयान इसलिए अहम है क्योंकि ईरान ने सीरिया में लंबे समय तक बशर अल असद की मदद की थी। असद की वजह से ईरान के क्षेत्र में अपना प्रभाव रखने में ऱफायदा मिलता रहा था। ऐसे में सीरिया की सत्ता पर एचटीएस गुट के कब्जे के बाद इसे ईरान के लिए झटका माना जा रहा है, जो खुद लंबे समय से इजरायल और अमेरिका के उलझा हुआ है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...