12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'फ्लावर नहीं फायर' वाला होगा ट्रंप का पहला दिन...! तूफान मचाने वाले...

‘फ्लावर नहीं फायर’ वाला होगा ट्रंप का पहला दिन…! तूफान मचाने वाले 25 फैसलों के ड्राफ्ट हो रहे तैयार

Published on

नई दिल्ली,

सुपरहिट फिल्म पुष्पा में लीड कैरेक्टर अल्लू अर्जुन का एक बेहद फेमस डायलॉग है- फ्लावर नहीं फायर है मैं… लेकिन ये डायलॉग अब डोनाल्ड ट्रंप पर बिल्कुल फिट बैठता नजर आ रहा है. इसकी वजह है कि वह 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के तुरंत बाद कुछ ऐसे बोल्ड फैसले लेने वाले हैं जिनका व्यापक असर देखने को मिलेगा.

ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद कहा था कि मैं राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही पहले दिन से ही तेजी से काम करूंगा. माना जा रहा है कि शपथ लेने के बाद पहले ही दिन ट्रंप कई चौंकाने वाले फैसले ले सकते हैं.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेते ही 25 से ज्यादा एग्जिक्यूटिव ऑडर्स पर साइन करने वाले हैं. इनमें इमिग्रेशन से लेकर एनर्जी सेक्टर को लेकर बड़े फैसले शामिल हैं. बताया जा रहा है कि इन एग्जिक्यूटिव ऑडर्स के ड्राफ्ट तैयार किए जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि ट्रंप ने अपनी टीम को पहला दिन ऐतिहासिक बनाने का आदेश दिया है. ट्रंप अपने पहले कार्यकाल की तुलना में दूसरे कार्यकाल में ज्यादा तेज गति के साथ काम करना चाहते हैं.

ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में कुछ ही ऐसे आदेश जारी किए थे, जिन्होंने चौंकाया था. जबकि, बाइडेन ने शपथ लेने के बाद पहले ही दिन 17 एग्जिक्यूटिव ऑडर्स पर साइन किए थे. इनमें से ज्यादातर में ट्रंप की नीतियों को पलट दिया गया था. माना जा रहा है कि अब जब ट्रंप दूसरी पारी शुरू करने जा रहे हैं, तो वो पहले दिन बाइडेन की नीतियों को पलटने वाले आदेश जारी कर सकते हैं.

ट्रंप के प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बताया कि अमेरिकी इस पर भरोसा कर सकते हैं कि ट्रंप ने जो वादे किए थे, उन्हें पहले ही दिन पूरा किया जा सकता है.अमेरिका के राष्ट्रपति अक्सर अपने चुनावी वादों को पूरा करने और संसद की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए एग्जिक्यूटिव ऑर्डर पास करते हैं. हालांकि, इन ऑडर्स को अदालत में चुनौती दी जा सकती है. इसके साथ ही इन ऑडर्स के जरिए जो भी योजना लागू की जाती है, उसकी फंडिंग के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होती है.

रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि शपथ लेने के कुछ दिन बाद या हफ्तों में और भी एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं. इस पूरे काम की जिम्मेदारी ट्रंप के पुराने सहयोगी स्टीफन मिलर के पास हैं. मिलर व्हाइट हाउस में चीफ एडवाइजर भी होंगे.

पहले दिन ट्रंप जो एग्जिक्यूटिव ऑर्डर जारी कर सकते हैं, उनमें सबसे अहम इमिग्रेशन का मुद्दा होगा. चुनाव के दौरान ट्रंप का पूरा फोकस इमिग्रेशन पर ही था. माना जा रहा है कि ट्रंप पहले दिन एक ऑर्डर जारी कर मेक्सिको बॉर्डर पर और सैनिक भेज सकते हैं. इसके साथ ही अधिकारियों को बिना क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार करने और मेक्सिको सीमा पर फिर से दीवार खड़ी करने का अधिकार मिल जाएगा.

ट्रंप ने हाल ही में NBC को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वो पहले दिन जन्मजात नागरिकता वाले प्रावधान को खत्म करने की योजना बना रहे हैं. अमेरिका में जन्म लेने वाले हर व्यक्ति को पैदा होते ही अमेरिकी नागरिकता मिल जाती है. फिर चाहे उसके माता-पिता किसी भी देश के नागरिक हों.

हालांकि, माना जा रहा है कि ट्रंप के कई एग्जिक्यूटिव ऑडर्स को अदालती चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है. लेकिन ट्रंप के सलाहकारों का कहना है कि वो किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि ट्रंप के ये फैसले पहले ही दिन से लागू होंगे या नहीं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...