19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यIAS टीना डाबी के पति को छात्राओं की चेतावनी! स्कूल में टीचरों...

IAS टीना डाबी के पति को छात्राओं की चेतावनी! स्कूल में टीचरों को लेकर खोली पोल

Published on

जयपुर

राजस्थान की चर्चित आईएएस टीना डाबी के आईएएस पति और जालोर कलेक्टर प्रदीप गवांडे के जिले में छात्राओं में भारी अंसतोष है। सरकारी स्कूल की छात्राओं ने जालोर कलेक्टर के सामने अपनी पीड़ा बताते हुए धरना दिया। दरअसल, सरकारी स्कूल में टीचर नहीं होने से छात्राओं की पढ़ाई ठप्प हो रही है। इसको लेकर छात्राओं ने जालोर कलेक्टर प्रदीप गवांडे को ज्ञापन देकर समस्या के निराकरण की मांग की। इस दौरान छात्राओं ने कलेक्टर के सामने कहा कि जब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होगा, उनका धरना जारी रहेगा।

स्कूल में 9 टीचरों की कमी से कैसे हो पढ़ाई?
यह मामला जालोर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालिका गोडाजी का है, जहां काफी समय से शिक्षकों की कमी चल रही है। इसके कारण बालिकाओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित है। वहीं अर्द्ध वार्षिक एग्जाम भी नजदीक है। इस दौरान कलेक्टर को ज्ञापन में बालिकाओं ने बताया कि उनकी स्कूल में 9 शिक्षकों की कमी है, जिसके कारण उनकी पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो चुकी है। ज्ञापन देखकर छात्राओें ने जल्द शिक्षकों की कमी पूरी करने की मांग उठाई। इस दौरान कलेक्टर ने उनकी समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।

कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी छात्राएं धरने पर बैठ गई
सरकारी स्कूल में टीचरों की कमी से परेशान छात्रों ने जालोर कलेक्टर प्रदीप गवांडे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने में स्कूल की आठवीं से 12वीं क्लास की छात्राएं शामिल थी। उन्हें जब कलेक्टर नेे आश्वासन दिया, तब भी वह संतुष्ट नहीं हुई। ज्ञापन देने के बाद यह छात्राएं कलेक्ट्रट के बाहर धरना देकर बैठ गई। उनका कहना था कि जब तक समस्या हल नहीं होगी, तब तक धरना चलता रहेगा। बाद में उन्हें समझाबुझा कर घर भेजा गया।

टीना डाबी भी उनके पड़ोस के बाड़मेर जिले में है कलेक्टर
जालोर के कलेक्टर प्रदीप गवांडे की बहु चर्चित आईएएस पत्नी भी उनके पड़ोस के बाड़मेर जिले में कलेक्टर हैं, जो इन दोनों काफी सुर्खियों में है। इधर, भजनलाल सरकार ने इस बार कई आईएएस और आईपीएस दंपतियों को आसपास के जिलों में ही पोस्टिंग दी है। ऐसा ही मामला टोंक की कलेक्टर सौम्या झा के साथ भी है, जहां उनके पति अक्षय गोदारा को बूंदी कलेक्टर के तौर पर तैनात किया है। बूंदी और टोंक जिला दोनों आपस में जुड़े हुए जिले हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this