19.5 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्य'इवेंट मैनेजर हैं प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी धन सुराज', वंशीधर ब्रजवासी ने...

‘इवेंट मैनेजर हैं प्रशांत किशोर, उनकी पार्टी धन सुराज’, वंशीधर ब्रजवासी ने बताई टिकट कटने की वजह

Published on

मुजफ्फरपुर

बिहार के तिरहुत स्नातक विधान परिषद उपचुनाव में निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने एनडीए, इंडिया अलायंस और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों को हराया। ब्रजवासी चुनाव से पहले प्रशांत किशोर के संपर्क में थे। अब उन्होंने प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। ब्रजवासी ने जन सुराज को ‘धन सुराज’ और पीके को ‘धोखेबाज’ बताया है। उन्होंने पीके को ‘इवेंट मैनेजर’ भी कहा है। ब्रजवासी ने जन सुराज से टिकट कटने की कहानी भी बताई।

पीके को लेकर मेरा भ्रम टूट गया: वंशीधर ब्रजवासी
तिरहुत स्नातक विधान परिषद उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर ब्रजवासी ने गुरुवार को प्रशांत किशोर और जन सुराज पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, ‘बिहार में एक नई पार्टी आई है जिसका नाम है ‘धन सुराज’ और इसके नेता एक ‘इवेंट मैनेजर’ हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘मुझे लगा था कि ये बिहार में एक विकल्प दे सकते हैं, लेकिन मेरा भ्रम टूट गया।’

प्रशांत किशोर ने मुझे धोखा दे दिया: ब्रजवासी
ब्रजवासी ने पीके पर उन्हें धोखा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर ने खुद कहा था कि डॉ. विनायक गौतम को टिकट नहीं देंगे, लेकिन बाद में उन्हें ही टिकट दे दिया। उन्होंने कहा, ‘पीके ने कहा था कि बिहार में लगभग 1200 परिवारों के लोग चुनकर आते रहे हैं। उन परिवारों के लोगों को टिकट नहीं देना है। लेकिन बाद में मुझे धोखा दे दिया।’

ब्रजवासी ने पीके पर लगाया ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप
ब्रजवासी ने यह भी दावा किया कि प्रशांत किशोर ने जानबूझकर उनका पुराना वीडियो वायरल करवाया ताकि उनके वोट काटे जा सकें। उन्होंने कहा, ‘चुनाव के समय मेरा पुराना वीडियो वायरल करके मेरे वोट डैमेज करने की प्रशांत किशोर ने कोशिश की।’ ब्रजवासी ने पीके पर ‘गंदी राजनीति’ करने का आरोप लगाया।उन्होंने बताया कि पीके अच्छे और जाने-माने लोगों को अपने साथ मंच पर बिठाकर दिखाते हैं कि उन्हें बहुत समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा, ‘जो भी सजा के अच्छे लोग हैं, उनके यहां अपने लोगों को भेजकर बुलवाते हैं। फिर मंच पर बैठाकर कहते हैं कि इतने लोगों ने समर्थन जन सुराज को दिया है।’

वंशीधर ब्रजवासी ने बिहार की जनता को प्रशांत किशोर से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज की हार का कारण सही उम्मीदवारों का चयन न कर पाना था। ब्रजवासी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशांत किशोर किसी को अपने बराबर नहीं समझते और पैसे लेकर टिकट बेचते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...