6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहिंद महासागर में भारत-फ्रांस का शक्ति प्रदर्शन, राफेल-M लेकर आ रहा चार्ल्स...

हिंद महासागर में भारत-फ्रांस का शक्ति प्रदर्शन, राफेल-M लेकर आ रहा चार्ल्स द गॉल, दुनिया

Published on

पेरिस

फ्रांस का परमाणु शक्ति से चलने वाला एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स डी गॉल पूरे कैरियर स्ट्राइक ग्रुप के साथ भारत आ रहा है। ये युद्धपोत “क्लेमेंसो 25” मिशन के तहत एक महीने से अधिक समय तक इंडो-पैसिफिक में तैनात रहेंगे। इसे फ्रांसीसी नौसेना का एक महत्वकांक्षी अभियान बताया जा रहा है, जो जर्मनी के हालिया तैनाती के बाद शुरू होने वाला है। इस दौरान फ्रांसीसी नौसेना का यह एयरक्राफ्ट कैरियर भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास भी करेगा। चार्ल्स द गॉल राफेल-M लड़ाकू विमानों से लैस है, जिसे भारत खरीदने की तैयारी में है। ऐसे में युद्धाभ्यास के दौरान ये विमान अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

फ्रांसीसी नौसेना की रीढ़ है यह एयरक्राफ्ट कैरियर
परमाणु ऊर्जा से चलने वाले विमानवाहक पोत के रूप में, चार्ल्स डी गॉल फ्रांसीसी नौसेना की ताकत का आधार है। यह फ्रांस के घरेलू बंदरगाहों से दूर सैन्य संचालन का समर्थन करने में सक्षम है। यह तैनाती केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि इंडो-पैसिफिक में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में फ्रांस की स्थिति को मजबूत करने की एक व्यापक रणनीति का हिस्सा है। यह फ्रांसीसी टास्क फोर्स भूमध्य सागर और लाल सागर से होते हुए हिंद महासागर तक जाएगी। हालांकि, ऐसी आशंका है कि सीरिया और पश्चिम एशिया में चल रही अस्थिरता के कारण इन क्षेत्रों में संभावित देरी हो सकती है।

जापान और फिलीपींस भी जाएगा चार्ल्स द गॉल
विशेष रूप से, इस मिशन में चार्ल्स डी गॉल की फिलीपींस और जापान की पहली बंदरगाह यात्राएं शामिल हैं। इसे इन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण देशों के साथ संबंधों को गहरा करने के फ्रांस के इरादे के तौर पर देखा जा रहा है। यह तैनाती तब हो रही है, जब चार्ल्स द गॉल अगले दो साल के अंदर ओवरहॉल के लिए जाने वाला है। ऐसे में फ्रांसीसी एयरक्राफ्ट कैरियर की इस यात्रा को काफी अहमियत दी जा रही है।

क्लेमेंस्यू 25 टास्क फोर्स में कौन-कौन शामिल
क्लेमेंस्यू 25 कैरियर स्ट्राइक समूह में मल्टी-डोमेन ऑपरेशन के लिए डिजाइन की गई उन्नत युद्धपोतों, पनडुब्बियों की एक श्रृंखला शामिल है। चार्ल्स डी गॉल के साथ इस समूब में एक एयर डिफेंस में सक्षम विध्वंसक, एक पनडुब्बी रोधी फ्रिगेट, एक परमाणु हमलावर पनडुब्बी, एक रसद जहाज और अपतटीय सहायता पोत शामिल हैं। वहीं एयर क्रू में अर्ली वॉर्निंग के लिए दो हॉकआई AEW विमान, स्ट्राइक और एयर सुपीरियॉरिटी मिशनों के लिए 24 राफेल एम लड़ाकू जेट और चार हेलीकॉप्टर शामिल हैं। कुल मिलाकर, लगभग 3,000 कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

किन-किन देशों के साथ अभ्यास करेगा फ्रांस
यह तैनाती क्षेत्रीय भागीदारों के साथ आपसी संचालन को मजबूत करने के फ्रांस के प्रयास का हिस्सा है। इस दौरान भारतीय नौसेना के साथ वार्षिक वरुण अभ्यास एक प्रमुख मिशन होगा, जो संयुक्त संचालन और सामरिक समन्वय पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके अतिरिक्त फ्रांसीसी नौसेना ऑस्ट्रेलिया, जापान, कनाडा, यूके, सिंगापुर, मलेशिया और इंडोनेशिया सहित अन्य देशों के साथ सहयोग करने की योजना बना रही है। इन अभ्यासों का उद्देश्य लोम्बोक, सुंडा और मलक्का जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री चोकपॉइंट को सुरक्षित करना है, जो वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...