6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथग्रहण समारोह के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग...

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथग्रहण समारोह के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को आमंत्रित किया, दुनिया हैरान

Published on

वेस्ट पाम बीच

अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को अगले महीने होने वाले अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ट्रंप ने चीनी वस्तुओं पर भारी शुल्क लगाने की धमकी दी है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शी को अपने शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया है। ट्रंप को चीन का धुर विरोधी माना जाता है। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान भी चीन को अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन बताया था। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार 20 जनवरी 2025 को वाशिंगटन डी.सी. में यूएस कैपिटल के पश्चिमी मोर्चे पर होने वाला है।

शी जिनपिंग को न्योता दिए जाने की पुष्टि हुई
ट्रंप की भावी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की कि ट्रंप ने शी को आमंत्रित किया है, लेकिन कहा कि यह ”निर्धारित होना है” कि अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक और सैन्य प्रतिद्वंद्वी (देश के) नेता शामिल होंगे या नहीं। ‘फॉक्स न्यूज’ में एक कार्यक्रम में लेविट ने कहा, ”यह राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा उन देशों के नेताओं के साथ खुली बातचीत करने का एक उदाहरण है जिनमें न केवल हमारे सहयोगी हैं, बल्कि हमारे विरोधी और हमारे प्रतिस्पर्धी भी हैं।”

ट्रंप ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों को बुलाया
उन्होंने कहा, ”हमने उनके पहले कार्यकाल में यह देखा था… वह किसी से भी बात करने को तैयार हैं और वह हमेशा अमेरिका के हित को सबसे पहले रखेंगे।” शी को निमंत्रण की सूचना सबसे पहले ‘सीबीएस न्यूज’ ने दी थी। लेविट ने कहा कि अन्य विदेशी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...