17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिदेश के लिए मर जाऊंगा.. बहुत बर्दाश्त किया.. राज्यसभा में विपक्ष पर...

देश के लिए मर जाऊंगा.. बहुत बर्दाश्त किया.. राज्यसभा में विपक्ष पर लाल क्यों हो गए जगदीप धनखड़?

Published on

नई दिल्ली

राज्यसभा में आज सभापति जगदीप धनखड़ बुरी तरह भड़क गए। विपक्षी दल अडानी के मुद्दे पर शोरशराबा कर रहे थे तभी जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी को संबोधित करते हुए कहा कि ध्यान रखिए आप पूरे दिन 24 घंटे यही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, कमजोरी नहीं दिखाऊंगा, देश के लिए मर जाऊंगा।

मैंने बहुत बर्दाश्त किया
जगदीप धनखड़ ने कहा कि मैं मिट जाऊंगा। आप लोग (विपक्ष) चिंता नहीं करते हैं। 24 घंटे एक ही काम है कि किसान का बेटा यहां क्यों बैठा है? धनखड़ ने कहा कि मैं पीड़ा महसूस कर रहा हूं। आंखों से देख रहा हूं। मेहरबानी करके कुछ सोचिए। मैंने इज्जत देने में कोई कमी नहीं रखी है। मैंने बहुत बर्दाश्त किया है।

संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं आप
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहीं नहीं रुके। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आज किसान केवल खेत तक सीमित नहीं है। आज का किसान हर जगह कार्यरत है। सरकारी नौकरी नौकरी में भी है,उद्योग में भी है। आप मेरे खिलाफ प्रस्ताव लाए,आपका अधिकार है। इसपर चर्चा हो आपका अधिकार है,आपने क्या किया? संविधान की धज्जियां उड़ा दी। आपके यहां से बयान जारी होता है कि हमारे प्रस्ताव का क्या हुआ? आपका प्रस्ताव आ गया, अब 14 दिन बाद इसपर फैसला होगा।

किसी हालत में कमजोर नहीं पड़ूंगा
उपराष्ट्रपति धनखड़ आज सदन में काफी गुस्से में दिख रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रमोद जी आप अनुभवी नेता है,आपने क्या-क्या कहा है। इज्जत करता हूं खरगे जी की, 100 प्रतिशत करता हूं, लेकिन इतना अनुरोध करता हूं कि मान्यवर मुझपर कृपा करिए। जो समय आपको ठीक लगे मेरे से मिलने का समय निकालिए मेरे पास नहीं आ सकते हैं तो मैं आऊंगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में कमजोर नहीं पड़ूंगा,सबकी सुनूंगा,पूरे दिन सुनूंगा। कमजोर नहीं पड़ूंगा। देश के विरोध काम नहीं करने दूंगा,किसान के विरोध काम नहीं करने दूंगा।

खरगे बोले- मैं तो मजदूर का बेटा
इसके बाद जब जगदीप धनखड़ ने सदन में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को बोलने का मौका दिया तो उनके निशाने पर भी उपराष्ट्रपति ही थे। उन्होंने कहा कि आप पार्टियों के खिलाफ बात करने की कोशिश कर रहे हैं,आपको इस सदन को चलाना है तो नियम के तहत चलाना है। मेरा अनुरोध है मेरा नाम लेकर बार-बार सत्ता पक्ष बोल रहा है,आप चुप्पी साधे हैं। आप किसान हैं तो आप मजदूर के बेटा हूं। आप नोट मशीन से गिनते थे मेरा बाप मेहनत करके लाता था। बाद में भारी शोर शराबे के बीच राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...