17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यशराब, नोटों के बंडल... कैफे के अंदर 48 लड़के और 12 लड़कियां...

शराब, नोटों के बंडल… कैफे के अंदर 48 लड़के और 12 लड़कियां कर रहे थे ये काम, पुलिस को देखते ही छिपाने लगे मुंह

Published on

पंचकूला:

चंडीगढ़ के सटे पंचकूला जिल में पुलिस ने एक कैफे में रेड की। पंचकूला पुलिस ने कालका क्षेत्र में देर रात ये रेड डाली। पुलिस जैसे ही कैफे में घुसी उसके होश उड़ गए। कैफे के अंदर 12 लड़कियों और 48 लड़के मौजूद थी। ये सभी यहां जुआ खेलते हुए पाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जुआ खेलते हुए इन 60 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख 69 हजार कैश भी बरामद किया है। इसके अलावा 20 अवैध शराब की बोतले और 21 गाड़ियां भी कब्जे में ली है ।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि इस मामले में क्राइम ब्रांच 26 डिटेक्टिव स्टाफ और एंटी नारकोटिक सेल की टीमों के द्वारा एक जॉइंट ऑपरेशन कर या कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दि डिवाइनस वन्स इन नेचर कैफे के मालिक और मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। हमने 60 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से 48 लड़के और 12 लड़कियां शामिल है।

पुलिस ने जब्त किया ये सामान
उन्होंने बताया कि देर रात अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच 26, डिटेक्टिव स्टाफ और एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा ज्वाइंट ऑपरेशन कर छापेमारी की। पुलिस को मौके से 3 लाख 69 हजार कैश, 21 गाड़ियां और 20 बोतल अवैध शराब की बरामद की है । एसीपी क्राइम अरविंद कंबोई ने बताया कि जिस स्थान पर यह अवैध रूप से जुआ और शराब परोसी जा रही थी उनके मैनेजर और मलिक के खिलाफ भी कालका थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मालिक और मैनेजर की तलाश जारी
उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य के दिशा निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा इस मामले में अवैध रूप से चलाए जा रहे कसीनो के मालिक और मैनेजर की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी अभी फरार हैं और जल्दी पुलिस के द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this