6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयग्‍वादर चाहिए तो परमाणु बम दो... पाकिस्‍तानी सेना ने चीन से मांगी...

ग्‍वादर चाहिए तो परमाणु बम दो… पाकिस्‍तानी सेना ने चीन से मांगी जवाबी न्‍यूक्लियर हमला करने की ताकत, ब्‍लैकमेल पर भड़का ड्रैगन

Published on

इस्‍लामाबाद

पाकिस्‍तान की सेना ने अपने आयरन ब्रदर चीन को ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया है। पाकिस्‍तानी सेना ने चीन से कहा है कि अगर उसे ग्‍वादर बंदरगाह पर कब्‍जा चाहिए तो जवाबी परमाणु हमला करने की क्षमता उसे मुहैया करानी होगी। पाकिस्‍तान की इस खतरनाक मांग पर चीन भड़क गया और इस बंदरगाह को लेकर दोनों के बीच बातचीत रुक गई है। पाकिस्‍तानी सेना को अगर यह क्षमता मिलती तो इससे उसकी एटमी ताकत कई गुना बढ़ जाती और इससे भारत की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा पैदा हो जाता। चीन की सेना ग्‍वादर को नेवल बेस बना रही है और इसके लिए सीपीईसी के नाम पर उसने अरबों डॉलर का निवेश कर रखा है। वहीं अब चीन की इस मजबूरी का फायदा उठाने के लिए पाकिस्‍तानी सेना उसे ब्‍लैकमेल करने लगी है।

पाकिस्‍तान के मामलों पर करीबी नजर रखने वाली वेबसाइट ड्रॉप साइट न्‍यूज ने पाकिस्‍तानी सेना की इस चाल का खुलासा किया है। चीन के साथ पाकिस्‍तानी सेना की यह बातचीत ऐसे समय पर रुकी है जब पाकिस्‍तान और भारत का तनाव चल रहा है। वहीं तालिबान के साथ भी सीमा पर गोलाबारी चलती रहती है। पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था तबाही के दौर से गुजर रही है लेकिन पाकिस्‍तानी सेना एटमी मंसूबे पर कायम है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने ही पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था को डूबने से बचाया और अब उसे ही पाकिस्‍तानी सेना ब्‍लैकमेल करने लगी है।

भारत की बराबरी करना चाहती है पाकिस्‍तानी सेना
इससे चीन और पाकिस्‍तानी सेना के बीच रिश्‍ते रसातल में चले गए हैं। पाकिस्‍तान यह भी नहीं चाहता है कि चीन ग्‍वादर में अपना मिलिट्री बेस बनाए। इससे पहले इस साल दोनों के बीच ग्‍वादर में सैन्‍य बेस बनाने को लेकर बातचीत हुई थी। पाकिस्‍तानी सेना के खुफिया दस्‍तावेजों के मुताबिक पाकिस्‍तान ने चीन को आश्‍वासन दिया था कि ग्‍वादर को चीन के सैन्‍य अड्डे के रूप में विकसित करने दिया जाएगा। पाकिस्‍तानी सेना ने अब कहा है कि रणनीतिक रूप से अहम ग्‍वादर पोर्ट को चीन को देने से पश्चिमी देश भड़क सकते हैं और ऐसे में इसके बदले में चीन को आर्थिक मदद और न्‍यूक्लियर सेकंड स्‍ट्राइक कैपेबिलिटी देना होगा। साथ ही भारत से बराबरी के लिए सैन्‍य तकनीक देना होगा।

चीन पाकिस्‍तान की इस खतरनाक नई मांग पर भड़क उठा है। दरअसल, जवाबी परमाणु हमला करने की ताकत बहुत ही प्रभावी सैन्‍य प्रतिरोधक क्षमता है जो परमाणु हमला होने की सूरत में जवाबी कार्रवाई के लिए जरूरी है। यह क्षमता इसलिए फायदेमंद होती है कि युद्ध के दौरान कोई भी दुश्‍मन देश पहले परमाणु हमला करके उसे जीतने की कोशिश करने से डरते हैं। दुश्‍मन देश को यह डर होता है कि जवाबी परमाणु हमला झेलना पड़ सकता है। यह जवाबी परमाणु हमला परमाणु हथियारों से लैस सबमरीन या साइलो के अंदर मौजूद मिसाइलों से किया जाता है। इन दोनों को आसानी से खत्‍म नहीं किया जा सकता है।

पाकिस्‍तानी सेना को सता रहा बड़ा डर
दरअसल, पाकिस्‍तान को डर सता रहा है कि भारत पहले परमाणु हमला करके उसके परमाणु बमों के ठिकाने को नष्‍ट कर सकता है। इसी वजह से पाकिस्‍तानी सेना डरी हुई है और चाहती है कि चीन उसे जवाबी परमाणु हमला करने की ताकत हासिल करने में मदद करे। पाकिस्‍तान के पास अभी 170 परमाणु बम है। चीन और भारत दोनों के पास जवाबी परमाणु हमला करने की क्षमता मौजूद है। रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने पाकिस्‍तान की इस नाजायज मांग को खारिज कर दिया। इससे दोनों के बीच बातचीत ठप हो गई है। इससे दोनों के बीच रिश्‍ते और ज्‍यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। पाकिस्‍तानी सेना अब चीन बनाम अमेरिका में फंस गई है। अमेरिका भी नहीं चाहता है कि पाकिस्‍तान ग्‍वादर को नेवल बेस के लिए चीन को दे। ट्रंप की वापसी से पाकिस्‍तानी सेना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...