11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorized6G में चीन से पिछड़ सकता है भारत! क्यों एक्सपर्ट कर रहे...

6G में चीन से पिछड़ सकता है भारत! क्यों एक्सपर्ट कर रहे ऐसे दावे

Published on

आज के वक्त में टेक्नोलॉजी किसी भी देश की ग्रोथ के लिए जरूरी है। यही वजह है कि हर एक देश टेक्नोलॉजी लिहाज से मजबूत होना चाहता है और खुद को सबसे आगे रखना चाहता है। यही वजह है कि भारत ने भी 5G के बाद 6G की तरफ कदम बढ़ा दिया है। हालांकि भारत की उम्मीदों को जोरदार झटका लग सकता है। एक्सपर्ट दावा कर रहे हैं कि 6G टेक्नोलॉजी पेटेंट के मामले में भारत को ग्लोबली चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्या हैं भारत के 6G में पिछले की वजह?
दरअसल ग्लोबली 6G पेटेंट का 10वां हिस्सा हासिल करना चाहता है, लेकिन 6G रिसर्च के लिए भारत को अरबों डॉलर की फंडिंग चाहिए, जो उसे अभी तक हासिल नहीं हुई है। साथ ही भारत को मौजूदा 4G और 5G नेटवर्क को अपग्रेड करना होगा, जिससे वो छठी जनरेसन वायरलेस ब्रॉडबैंड टेक्नोलॉजी को सपोर्ट कर सकें।

6G में चीन अमेरिकी से पिछड़ सकता है भारत
वही दूसरी ओर से चीन तेजी से 6G टेक्नोलॉजी की तरफ कदम बढ़ा रहा है। चीन 6G रिसर्च के मामले में मजबूत प्लेयर बनकर उभरा है। ड्रैगन ने टेलिकॉम रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए 1.55 ट्रिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की है। इंडस्ट्री के अनुमान की मानें, तो अमेरिका और चीन ने टेक रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए अपनी जीडीपी का 2 से 3 फीसद बजट बनाया है।

6G के लिए भारत का बजट काफी कम
रिपोर्ट की मानें, तो इंडस्ट्री के टॉप एक्जीक्यूटिव ने वित्त वर्ष 2025 के लिए टेलिकॉम सेक्टर में रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए 1,100 करोड़ रुपये बजट आवंटित किया है, जिसे लेकर एक्सपर्ट ने चिंता जाहिर की है। क्योंकि भारत का टेक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेक्टर के लिए बजट कुल जीडीप का 0.03 फीसद है, जो कि चीन और अमेरिका से काफी कम है। इस बजट में इंडियाएआई मिशन और डिजाइन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना को भी शामिल किया गया है।

6G पेटेंट के लिए सरकार का लक्ष्य तय
एक्सपर्ट की मानें तो यह 6G को लेकर सरकार का कमजोर प्रयास है। ऐसे में एआई और बाकी सेक्टर के बजट को हटा दें, तो डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्यूनिकेशन के लिए बजट मात्र 400 करोड़ रुपये रह जाता है। केंद्र सरकार की ओर से लक्ष्य तय किया गया है कि साल 2030 तक भारत का 6G पेटेंट ग्लोबल पेमें का 10 फीसद हो सकता है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...