17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिधर्म के आधार पर राजनीति नहीं चलेगी... लोकसभा में सपा सांसद अवधेश...

धर्म के आधार पर राजनीति नहीं चलेगी… लोकसभा में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा- BJP ने धार्मिक स्थलों को बिगाड़ा

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की अयोध्या जिले की फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। सपा सांसद ने संविधान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर संविधान को खत्म नहीं होने देंगे। न ही संविधान को बदलने देंगे, न टूटने देंगे। उन्होंने कहा कि हम भारतीय संविधान को बचाने के लिए देश की जनता का पैगाम लेकर दिल्ली आए हैं। इसके साथ ही सपा सांसद ने कहा कि अब धर्म के आधार पर राजनीति नहीं चलेगी। बल्कि संविधान को बचाने और जातीय जनगणना कराने की राजनीति चलेगी।

फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने कुचक्र चलकर हमारे धार्मिक स्थलों को बिगाड़ने का काम किया है। हम सुप्रीम कोर्ट का बहुत आभार व्यक्त करते हैं। उच्चतम न्यायालय के फैसले ने एक संदेश देने का काम किया है कि अब देश में कानून का राज चलेगा। संविधान का पालन होगा। इस देश को सांप्रदायिकता की आग में जलाने वालों को मौका नहीं दिया जाएगा। साथ ही अवधेश प्रसाद ने कहा कि हमारे देश के करोड़ों नौजवान बेरोजगार है, उनके हाथ में काम नहीं है।

बेरोजगार आत्महत्या की सोच रहे
लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि देश की दौलत सोना, चांदी, हीरा-जवारात नहीं, बल्कि हमारे नौजवान देश की दौलत है। बेरोजगार अपनी डिग्रियां जलाने और आत्महत्या करने की सोच रहे हैं। सपा सांसद ने कहा कि अयोध्या जिला मर्यादा पुरुषोत्तम राम की धरती है, जहां की मर्यादा पूरे देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। लेकिन बीजेपी की सरकार में अयोध्या की मर्यादा तोड़ी जा रही है। लोगों के घरों को उजाड़ा जा रहा है, उन्हें तोड़ा गया है। साथ ही किसानों की जमीन को कौड़ियों के दाम पर लिया गया है।

धर्म के आधार पर राजनीति नहीं
अवधेश प्रसाद ने कहा कि हम अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट करते हैं। अयोध्या की फैजाबाद सीट से देवतुल्य जनता ने हमें जिताया है। इस जीत के साथ जनता ने संदेश दे दिया है कि अब धर्म के आधार पर राजनीति नहीं चलेगी। अब बाबा साहेब के संविधान को बचाने की राजनीति चलेगी। इस देश में जातीय जनगणना कराने, बेरोजगारों को नौकरी देने और महंगाई कम करने की राजनीति होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने देश में समाजवाद की शुरुआत की है, उस समाजवाद को देश में फैलाने और उसके आधार पर सरकार चलाने का काम मुलायम सिंह यादव ने किया है।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...