6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश खरीदेगा चीन का J-10C फाइटर जेट! भारत...

पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश खरीदेगा चीन का J-10C फाइटर जेट! भारत की बढ़ेगी टेंशन

Published on

ढाका

बांग्लादेश अपनी वायु सेना की क्षमता बढ़ाने और इसके आधुनिकीकरण के लिए चीन से हाथ मिलाने की तैयारी में हैं। बांग्लादेश एयर फोर्स के चीफ एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने इसके बेड़े को अपग्रेड करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। आईडीआरडब्लूय की रिपोर्ट के अनुसार, मीडिया से बात करते हुए बांग्लादेश एयर फोर्स के प्रमुख ने कहा कि ‘हम फाइटर जेट और हमलावर हेलीकॉप्टर को हासिल करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।’ अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान के बाद बांग्लादेश दूसरा पड़ोसी होगा जो चीन से लड़ाकू विमान खरीदेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, अपने हवाई बेड़े की ताकत बढ़ाने के लिए बांग्लादेश संभावित रूप से चीन के चेंगदू J-10C मल्टीरोल फाइटर जेट खरीद सकता है। इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि बांग्लादेश अपनी वायु सेना के लिए पहले चरण में 16 जे-10सी लड़ाकू विमान खरीदने की योजना बना रहा है।

क्या है जे-10सी की खासियत?
J-10C चीन में निर्मित चौथी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है, जो हवा से हवा और हवा से जमीन पर अपने मिशन के लिए जाना जाता है। चीनी जे-10सी में एडवांस एवियॉनिक्स और AESA रडार सिस्टम के साथ ही आधुनिक हथियारों को तैनात करने की क्षमता है, जो इसे एक महत्वपूर्ण हवाई ताकत बनाता है।

बांग्लादेश बनना चाहता है हवाई ताकत
जे-10सी का अधिग्रहण बांग्लादेश के पुराने होते विमानों वाली वायु सेना की क्षमता में महत्वपूर्ण वृद्धि करने के साथ ही इसकी युद्ध तैयारियों को भी निखारेगा। यह साफ बता रहा है कि बांग्लादेश का इरादा क्षेत्र में खुद को एक महत्वपूर्ण वायु रक्षा शक्ति के रूप में स्थापित करना है। फाइटर जेट के साथ ही बांग्लादेश का जोर अटैक हेलीकॉप्टर खरीदने पर भी है, जो नजदीकी एयर सपोर्ट और एंटी ऑर्मर ऑपरेशन जैसे मिशनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...