11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedसोना-चांदी धड़ाम, कीमतों में अचानक आई भारी गिरावट, अब कितने रह गए...

सोना-चांदी धड़ाम, कीमतों में अचानक आई भारी गिरावट, अब कितने रह गए दाम?

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्ली के सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। सोना 1,400 रुपये गिरकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 4,200 रुपये भरभराकर 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। यह गिरावट आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की भारी बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के कारण आई। दिसंबर महीने में चांदी की सबसे बड़ी गिरावट है।

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की बिकवाली ने कीमतों में गिरावट को बढ़ावा दिया। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख ने भी सराफा कीमतों पर दबाव डाला। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,400 रुपये की गिरावट के साथ 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन यह 80,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी में द‍िसंबर की सबसे बड़ी गिरावट
चांदी की कीमत में 4,200 रुपये की गिरावट आई और यह 92,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। गुरुवार को चांदी 97,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह दिसंबर महीने में चांदी में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,400 रुपये घटकर 79,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं, पिछले दिन इसका भाव 80,500 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

एक्‍सपर्ट्स ने क्‍या बताई ग‍िरावट की वजह?
एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘अमेरिकी में उत्पादक मूल्य सूचकांक (पीपीआई) में गिरावट और साप्ताहिक बेरोजगारी दावों में बढ़ोतरी के बाद मुनाफावसूली तेज होने से सोने में तेज बिकवाली देखी गई। इससे कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमत घटकर 2,670 डॉलर प्रति 10 ग्राम रह गई।’ कॉमेक्स सोना वायदा 18.60 डॉलर प्रति औंस की गिरावट के साथ 2,690.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर में सुधार और अमेरिका में मिले-जुले वृहद आर्थिक आंकड़ों ने व्यापारियों को फेडरल रिजर्व की साल की आखिरी नीति बैठक से पहले मुनाफावसूली करने के लिए प्रेरित किया। इसके चलते शुक्रवार को सोने में गिरावट आई। आंकड़े जारी होने के बाद भी कारोबारी अगले सप्ताह की फेडरल रिजर्व की बैठक में प्रमुख ब्याज दर में 0.25 फीसदी की कटौती का अनुमान लगा रहे हैं, लेकिन अगले साल के लिए मौद्रिक नीति का मार्ग अत्यधिक अनिश्चित बना हुआ है। चांदी 1.42 फीसदी की गिरावट के साथ 31.17 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...