17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यबोरीवली को नहीं बनने देंगे बांग्लादेश, BJP विधायक ने BMC और बिल्डर...

बोरीवली को नहीं बनने देंगे बांग्लादेश, BJP विधायक ने BMC और बिल्डर से मांगी मजदूरों की लिस्ट

Published on

मुंबई:

बोरवली के विधायक संजय उपाध्याय ने ऐलान किया कि वह बोरीवली को बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। उन्होंने बीएमसी और बोरीवली के बिल्डरों से लिस्ट मांगी है कि वे बताएं कि उनके यहां पर कौन-कौन मजदूर काम कर रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी लोग बोरीवली क्षेत्र में काम कर रहे हैं। घर में काम करने वाली बांग्लादेशी महिलाएं कम मजदूरी पर काम रही है। साथ ही उन्होंने बीएमसी और पुलिस को चेता दिया कि अगर रेलवे स्टेशन के सामने गैरकानूनी फेरीवालों को नहीं हटाती तो वे भी फुटपाथ पर ही अपना जनसंपर्क कार्यालय शुरू कर देंगे।

बाेरीवली में हैं बांग्लादेशी
शुक्रवार को पत्रकारों से बात करे हुए संजय उपाध्याय ने दावा किया कि बोरीवली में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी निर्माण क्षेत्र से लेकर घरों में काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले बोरीवली में आयोजित एक महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला तो वहां पर काम करने वाले एक मजदूर से उसके बारे में जानकारी मांगी तो वह डर गया। उन्होंने बताया कि दरअसल, पश्चिम बंगाल में कुछ ऐसे जिले है जहां पर बांग्लादेश के लोग भारत आते हैं। वहां पर वे सरकारी सबूत बना लेते है। आधार कार्ड बना लेते हैं। कुछ लोगों ने तो मुंबई में भी आधार कार्ड, पैन कार्ड बनवाया है। आज बांग्लादेश में जो हिंदुओं के साथ हो रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में बांग्लादेशी की मदद हम कैसे कर सकते है ? हमारी मांग है कि जो भी बांग्लादेशियों की मदद कर रहे हैं, उन पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। इसे लेकर वे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी बात करेंगे। बताया जाता है कि ये बांग्लादेशी बड़ी संख्या में मलाड मालवणी में रहते हैं।

फुटपाथ पर ही जनसंपर्क कार्यालय
विधायक उपाध्याय ने बोरीवली पश्चिम रेलवे स्टेशन के सामने से सभी गैरकानूनी फेरीवालों को हटाने की मांग स्थानीय पुलिस स्टेशन और बीजेपी प्रशासन से की है। उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ये सरकारी कर्मी नहीं मानते, तो हम लोग भी उसी फुटपाथ पर काम करते है। स्टेशन के सामने फुटपाथ पर हम भी अपना जनसंपर्क कार्यालय शुरू करते हैं। कुर्सी-टेबल लगाकर वहीं से ही काम शुरू करेंगे। साथ ही बोरीवली की जनता से अपील करूंगा कि वे भी महंगे ऑफिस की बजाय फुटपाथ पर कुर्सी-टेबल लगाकर काम शुरू करें। विधायक उपाध्याय ने शुक्रवार को बीएमसी अधिकारियों से साथ बैठक की है। उन्होंने बीएमसी और पुलिस को अपनी मांगों से अवगत करा दिया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...