17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिभारतीय सेना देपसांग में सभी पेट्रोलिंग प्वाइंट्स तक जाएगी, लोकसभा में जयशंकर...

भारतीय सेना देपसांग में सभी पेट्रोलिंग प्वाइंट्स तक जाएगी, लोकसभा में जयशंकर ने दिया बड़ा अपडेट

Published on

नई दिल्ली

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि भारतीय सुरक्षा बल लद्दाख के डेपसांग में सभी गश्ती स्थलों तक जाएंगे। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि चीन के साथ हुए सुरक्षा बलों के पीछे हटने के समझौता का आखिरी हिस्सा डेपसांग और डेमचोक से जुड़ा है।

जयशंकर ने संसद में दिए अपने पिछले बयान को याद दिलाते हुए कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि संसद में मेरे पिछले बयान में इसका उल्लेख किया गया था कि दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। इसमें यह परिकल्पना की गई थी कि भारतीय सुरक्षा बल डेपसांग में सभी गश्ती स्थलों पर जाएंगे और पूर्व की सीमा तक भी जाएंगे जो ऐतिहासिक रूप से हमारी पेट्रोलिंग सीमा रही है।

भारत-चीन समझौते पर खुलकर बोले विदेश मंत्री
विदेशी मंत्री ने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के सवाल के जवाब में भारत-चीन समझौते का उल्लेख करते हुए कहा कि उन एग्रीमेंट्स में कुछ प्रावधान भी थे। जहां दोनों पक्ष अस्थायी आधार पर खुद पर कुछ प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए थे। इसलिए मुझे लगता है कि उस बयान में स्थिति बहुत स्पष्ट है।

म्यांमार पर क्या बोले जयशंकर
इस दौरान म्यांमार को लेकर विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पड़ोसी देश में बहुत अशांत परिस्थितियों के कारण भारत को ‘फ्री मूवमेंट रिजीम’ (एफएमआर) की समीक्षा करनी पड़ी। जो भारत-म्यांमार सीमा के करीब रहने वाले लोगों को बिना किसी दस्तावेज के एक-दूसरे के क्षेत्र में 16 किलोमीटर तक जाने की अनुमति देता है।

‘पाकिस्तान से हम अच्छा रिश्ता चाहते हैं’
जयशंकर ने बीजेपी सांसद नवीन जिंदल द्वारा पाकिस्तान के साथ संबंधों में सुधार से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि हम अच्छा रिश्ता चाहते हैं। लेकिन हम टेररिज्म फ्री संबंध चाहते हैं। यह पाकिस्तानी पक्ष को दिखाना है कि वह अतीत के व्यवहार को बदल रहे हैं। अब गेंद पाकिस्तान के पाले में है।

जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार में बाधा पाकिस्तान सरकार के 2019 के फैसले के कारण हुई है। नेपाली नोट पर छपे मानचित्र में कुछ भारतीय क्षेत्रों को नेपाल का बताए जाने संबंधी हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के सवाल पर जयशंकर ने कहा कि नेपाल के साथ सीमा मामले पर भारत सरकार का रुख स्पष्ट है। अगर कोई समझता है कि कुछ ऐसा करने से भारत का रुख बदल जाएगा, तो यह नहीं होगा।

बांग्लादेश पर विदेश मंत्री की दो टूक
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय की सुरक्षा के सवाल पर भी विदेश मंत्री जयशंकर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर भारत चिंतित है और उम्मीद करता है कि ढाका अपने खुद के हित में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की यह स्थिति चिंता का विषय है। अल्पसंख्यकों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश खुद के हित में ऐसे कदम उठाएगा कि अल्पसंख्यक सुरक्षित रहें।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...