6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन तैयार कर रहा सुपर पायलटों की फौज, अमेरिका को देंगे टक्कर,...

चीन तैयार कर रहा सुपर पायलटों की फौज, अमेरिका को देंगे टक्कर, सैकड़ों साल पुरानी तकनीक का इस्तेमाल कर रहा ड्रैगन

Published on

बीजिंग:

चीन अपनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी वायु सेना (PLAAF) के लिए सुपर-पायलटों की फौज तैयार कर रहा है। इन पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए चीन एक प्राचीन एक्सरसाइज का इस्तेमाल कर रहा है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी हैं। इसमें बताया गया है कि चीन कैसे खास तरीके से अपने पायलटों को फिट रख रहा है, जिससे वे स्टील्थ फाइटर जेट के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर-पूर्व के तटीय शहर जिंगेंग में चीन के 50 एलीट पायलटों को चुना गया है, जो 23 से 48 वर्ष की उम्र के बीच के हैं। इन सभी पायलटों को गर्म पानी के झरने के कुंड में एक खास अभ्यास कर रहे हैं। चीन के ये पायलट जिनमें से कई चीन के प्रतिस्पर्धी स्क्वाड्रन से हैं। ये कथित तौर पर मांसपेशियों के विकास को बढ़ाने के लिए शरीर की महत्वपूर्ण ऊर्जा के लिए इस कीगोंग नाम के प्राचीन अभ्यास का उपयोग कर रहे हैं।

अमेरिकी पायलटों से भी कड़ी ट्रेनिंग
चीनी जर्नल ऑफ रिहैबिलिटेशन मेडिसिन के एक समीक्षा पेपर में बताया गया कि केवल पश्चिमी शैली वाली एक्सरसाइज पर रहने वाले पायलटों को तुलना में, चीगोंग का अभ्यास करने वालों ने पीठ और कमर की मांसपेशियों समेत मुख्य मांसपेशी समूहों की मोटाई में औसतन 15 प्रतिशत की वृद्धि का अनुभव किया। इसमें बताया गया है कि भविष्य के हाई-टेक हवाई युद्धों की मांग बढ़ने के साथ पीएलए के एलीट पायलटों का रोजाना प्रशिक्षण उनके अमेरिकी समकक्षों से आगे चला गया है।

क्या है कीगोंग?
कीगोंग सैकड़ों साल पुरानी चीनी पद्धति है, जो शरीर में Qi के सामंजस्य और संतुलन को प्राप्त करने पर केंद्रित है। यह 800 साल पहले सोंग राजवंश के कार्यकाल में शुरू हुई है। कीगोंग का अभ्यास करने वाले पायलट सांस पर ध्यान केंद्रित करते हैं। प्रशिक्षण शुरू होने से पहले वे कथित तौर पर अपनी सांस को समायोजित करने में 10 मिनट बिताते हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...