17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यकौन था फर्श बाजार डबल मर्डर का आरोपी सोनू मटका जिसे दिल्ली...

कौन था फर्श बाजार डबल मर्डर का आरोपी सोनू मटका जिसे दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मेरठ में कर दिया ढेर

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के फर्श बाजार डबल मर्डर का आरोपी अनिल उर्फ सोनू मटका आज एनकाउंटर में ढेर हो गया। 31 अक्तूबर की रात चाचा-भतीजे का मर्डर कर फरार सोनू मटका को दिल्ली पुलिस को काफी समय से तलाश थी। आज सुबह दिल्ली क्राइम ब्रांच और स्पेशल टास्क फोर्स के ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी सोनू को यूपी के मेरठ में गोली मारी गई थी। बाद में उसे अस्पाल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सोनू मटका पर 50,000 रुपये के इनाम भी था। फर्श बाजार डबल मर्डर केस के पहले भी उसके खिलाफ यूपी में डकैती और हत्या के आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। आइए सोनू मटका की क्राइम कुंडली को थोड़ा डिटेल में जानते हैं।

कौन है सोनू मटका?
आरोपी अनिल आका सोनू मटका उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के गांव शेरपुर लुहारा का रहने वाला था। 39 साल का सोनू काफी दिनों से दिल्ली के गोकुलपुरी, करावल नगर में रह रहा था। सोनू मटका एक आदतन अपराधी है। फर्श बाजार मर्डर केस से पहले उसने कई हत्याएं और सशस्त्र डकैतियों की हैं। 8 वीं तक स्कूली शिक्षा लेने के बाद सोनू मटका मोटर मैकेनिक का भी काम करता था। पहली बार उसे थाना लोनी,गाजियाबाद में एक डकैती और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसने डकैती को अपना धंधा बना लिया। इसके चलते वह दिल्ली की जेल में भी बंद रहा।

इन मामलों में था वांछित
➤बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट फराश बाजार, दिल्ली
➤आईपीसी 25 आर्म्स एक्ट,लाहौरी गेट, दिल्ली
➤आईपीसी और 27 आर्म्स एक्ट,थाना करोल बाग,दिल्ली
➤302/307/120B आईपीसी और 25/27 आर्म्स एक्ट लोनी, उत्तर प्रदेश
➤302/307 आईपीसी लोनी कोतवाली, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
➤302,34 120B आईपीसी और 25/27 आर्म्स एक्ट लक्ष्मी नगर, दिल्ली
➤ 25 आर्म्स एक्ट जाफराबाद, दिल्ली,बाद में बरी
➤392/397/397/34 आईपीसी और 25/27 आर्म्स एक्ट जाफराबाद, दिल्ली
➤ 392/34 आईपीसी ज्योति नगर, दिल्ली

सोनू मटका के परिवार में कौन-कौन?
परिवार के सदस्यों का विवरण:
➤पिता- श्यामपाल सिंह
➤भाई- बॉबी श्यामपाल सिंह
➤भाई- मोनू श्यामपाल सिंह
➤भाई- ऋषि श्यामपाल सिंह
➤बहन- बाबली श्यामपाल सिंह

फर्श बाजार में उस रात क्या हुआ था?
31 अक्टूबर को दिवाली की शाम को आकाश शर्मा उर्फ छोटू और उनके भतीजे ऋषभ अपने घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे। उसी सोनू मटका औक उसके साथी हमलावर ने गोली मार दी। इस संबंध में,थाना फर्श बाजार में धारा 103(1)/109(1)/351(3)/3(5) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला एफआईआर संख्या 0570/2024 दर्ज किया गया था। जांच के दौरान,एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया जिसने अनिल उर्फ सोनू उर्फ मटका का नाम बताया था।

07 अक्टूबर, 2022 को वह अपने सशस्त्र साथियों के साथ मिलकर करोल बाग के न्यू गणपति प्लाजा,आर्य समाज रोड स्थित नेक्सेल के कार्यालय में 1.5 करोड़ रुपये की जबरन लूटपाट भी कर चुका है। इस संबंध में, थाना करोल बाग में धारा 395/397 आईपीसी के तहत मामला एफआईआर संख्या 761/2022 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान,चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था और सन्नी से 10 लाख रुपये बरामद किए गए।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...