17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने संभल हिंसा के पीड़ितों के साथ की मुलाकात, गिरिराज...

राहुल गांधी ने संभल हिंसा के पीड़ितों के साथ की मुलाकात, गिरिराज सिंह बोले- यह ‘मीटिंग जिहाद’

Published on

नई दिल्ली,

संभल में 24 नवंबर को अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद में हुए सर्वेक्षण को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की पुलिस के साथ हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें 5 की मौत हो गई थी. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने 10 दिसंबर को नई दिल्ली में अपने आवास 10 जनपथ पर संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की थी.

बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से राहुल और प्रियंका गांधी की मुलाकात को ‘मीटिंग जिहाद’ बताया है. उन्होंने राहुल और प्रियंका की ​संभल हिंसा पीड़ितों के परिजनों के साथ मुलाकात की एक तस्वीर X पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा ‘मीटिंग जिहाद’. इस बारे में न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी सिर्फ देश विरोधी काम करते हैं. अपने घर पर जिहाद की बैठक कर रहे हैं. क्या संदेश देना चाहते हैं? राहुल गांधी जब वह विदेश जाते हैं तो भारत के खिलाफ बयान देते हैं और देश में समाज को तोड़ने का काम करते हैं.’

बता दें कि 4 दिसंबर को दोनों कांग्रेस नेताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली से लगे गाजीपुर बॉर्डर पर संभल जाने से रोक दिया था. उसके बाद राहुल और प्रियंका ने संभल हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से अपने घर पर मुलाकात की थी. बैठक में मौजूद कांग्रेस के यूपी प्रभारी सचिव प्रदीप नरवाल ने बाद में मीडिया से कहा, ‘मीटिंग एक घंटे से अधिक समय तक चली. हमारे दोनों नेताओं- प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने उनसे मिलने आए परिवार के सदस्यों से कहा कि कांग्रेस और उसका नेतृत्व उनके साथ खड़ा है, और उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगा. परिवार के लोग गम में थे और डरे हुए भी थे. लेकिन उन्हें आश्वासन दिया गया कि कांग्रेस उन्हें हर संभव मदद प्रदान करेगी.’

24 नवंबर को संभल में झड़प के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई थी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. अदालत ने एक याचिका पर सर्वेक्षण का आदेश दिया था जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद की जगह पर कभी एक मंदिर था.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...