17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP : फतेहपुर में 12 घंटे के अंदर युवक और युवती की...

UP : फतेहपुर में 12 घंटे के अंदर युवक और युवती की हत्या, दोनों के सीने में गोली मारी गई, हॉरर किलिंग की चर्चा

Published on

फतेहपुर:

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में 12 घंटे के भीतर एक ही थाना क्षेत्र में गोली मारकर एक हिन्दू युवक और युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह एक युवती का शव अरहर के खेत में मिला। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद हैं। युवक और युवती की हत्या के बाद से इलाकायों में दबी जुबान ओनर किलिंग की चर्चा चर्चा है।

जानकारी के मुताबिक, असोथर थाना क्षेत्र के रामनगर कौहन के रहने वाले भन्नु सिंह के 22 वर्षीय बेटे आशू सिंह का शव शुक्रवार की देर शाम गांव में ही यमुना नदी किनारे झाड़ियों में मिला था। आशू के सीने में गोलीमार कर हत्या की गई थी। मृतक परिजनों ने जमीन विवाद में हत्या आशंका जाहिर की थी। हालांकि चर्चा थी कि प्रेम-प्रंसग में घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि मृतक का पड़ोसी गांव जरौली की एक युवती से प्रेम-प्रंसग चल रहा था।

अरहर के खेत में मिला युवती का शव
कुछ दिन पहले दोनों को साथ देख मृतक युवक के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में ही जुटी थी कि शनिवार सुबह रामनगर और जरौली के बीच एक तालाब के पास अरहर के खेत में लड़की के शव पड़े होने की सूचना मिली। युवती के भी सीने में गोली के निशान थे। युवती जरौली गांव की थी।

आपत्तिजनक हालत में देखने की चर्चा
इलाके में चर्चा है कि दोनों को खेत में आपत्तिजनक हालत में देख कर मौके पर ही युवती की हत्या कर दी गई। युवक जान बचाकर बाइक से भागा था, लेकिन यमुना किनारे उसकी भी हत्या कर दी गई। एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में घटना हुई है। दोनों मामलों में सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जल्द ही दोनो घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this