9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क-2027, गौतम अडानी-2028, मार्क जकरबर्ग-2030, अंबानी कब बनेंगे ट्रिलिनेयर?

एलन मस्क-2027, गौतम अडानी-2028, मार्क जकरबर्ग-2030, अंबानी कब बनेंगे ट्रिलिनेयर?

Published on

नई दिल्ली

साल 2027 में दुनिया को पहला ट्रिलिनेयर मिल सकता है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क 442 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। इस साल इसमें 213 अरब डॉलर की उछाल आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मस्क दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बन सकते हैं। साल 2027 तक उनकी नेटवर्थ एक लाख करोड़ डॉलर यानी 1 ट्रिलियन डॉलर पहुंच सकती है। Informa Connect Academy की एक स्टडी के मुताबिक टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स जैसी कई कंपनियों को चला रहे मस्क की नेटवर्थ सालाना 110 फीसदी औसत रफ्तार से बढ़ रही है। इस हिसाब से 2027 तक उनकी नेटवर्थ दोगुना से अधिक हो जाएगी। साल 2017 से 2024 के बीच औसत सालाना नेटवर्थ ग्रोथ के आधार पर यह दावा किया गया है।

मस्क के एक साल बाद भारत को भी अपना पहला ट्रिलिनेयर मिल सकता है। स्टडी के मुताबिक देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 2028 में ट्रिलिनेयर बन सकते हैं। इसके लिए उनकी नेटवर्थ में सालाना औसतन 123% की तेजी आनी चाहिए। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ अभी 81.8 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 2.54 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

अंबानी कब बनेंगे ट्रिलिनेयर
रिपोर्ट के मुताबिक एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग और इंडोनेशिया के प्राजोगो पेंगेस्तू भी 2028 तक ट्रिलिनेयर क्लब में शामिल हो सकते हैं। हुआंग की नेटवर्थ अभी 120 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। पेंगेस्तू 26.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया में 74वें स्थान पर हैं। फ्रांसीसी कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट, फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग और अमेरिका के अरबपति फिल नाइट 2030 में ट्रिलिनेयर क्लब का हिस्सा बन सकते हैं।

स्टडी के मुताबिक भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 2033 तक ट्रिलिनेयर क्लब में शामिल हो सकते हैं। अंबानी 95.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशियाई अमीरों में पहले और दुनिया में 17वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 48.4 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है। साल 2033 में माइकल डेल भी ट्रिलिनेयर क्लब में शामिल हो सकते हैं। साल 2034 में स्टीव बालमर भी इस क्लब का हिस्सा बन सकते हैं। अभी वह 156 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 24.8 अरब डॉलर की तेजी आई है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...