19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिये लोग तो मजबूरी में वहां बैठे हैं... मोदी ने ऐसा क्या...

ये लोग तो मजबूरी में वहां बैठे हैं… मोदी ने ऐसा क्या कहा कि हंसने लगे अखिलेश-डिंपल और अवधेश प्रसाद

Published on

लखनऊ

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान पर चल रही बहस में हिस्सा लेते हुए इमरजेंसी का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने ऐसी बात बोली कि अखिलेश यादव समेत सपा के सभी नेता हंसने लगे। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संविधान पर चर्चा में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी के दौरान के हालात का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि जस्टिस जगमोहन लाल सिन्हा जिन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ फैसला दिया था, उन्हें सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस नहीं बनने दिया। ये एक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया थी। इसके बाद मोदी ने बिना किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘यहां भी ऐसे कई दल बैठे हैं, जिनके मुखिया भी सारे जेल में हुआ करते थे। ये इनकी मजबूरी है कि आज वहां जाकर बैठे हैं। उनको भी जेलों में ठूंस दिया गया था।’

हंसने लगे अखिलेश
मोदी का इशारा मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद यादव की ओर था, जिसके जरिए वह सपा और आरजेडी के सांसदों को टारगेट कर रहे थे। मोदी की ये बात सुनकर अखिलेश यादव भी हंसने लगे। मोदी ने आगे कहा कि इमरजेंसी के दौरान निर्दोष लोगों को जेल में ठूंस दिया गया था। एक निर्दयी सरकार संविधान को चूर-चूरकर करती रही।

इंदिरा गांधी ने लगाया था आपातकाल
बता दें कि साल 1975में इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश जगमोहनलाल सिन्हा ने उत्तर प्रदेश राज्य बनाम राज नारायण मुकदमे में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव को अमान्य करार दिया था। इसके बाद ही देश में इमरजेंसी लागू कर दी गई थी। इसमें देश के विपक्षी दलों के प्रमुख नेताओं को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। राम मनोहर लोहिया के आदर्शों से प्रभावित मुलायम सिंह भी इमरजेंसी के दौरान 1975 में करीब 19 माह तक जेल में रहे थे। बाद में उन्होंने समाजवादी पार्टी बनाई और उत्तर प्रदेश के कई बार सीएम बने।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...