17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमुंबई के दादर में नहीं टूटेगा हनुमान मंदिर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना...

मुंबई के दादर में नहीं टूटेगा हनुमान मंदिर, उद्धव ठाकरे की शिवसेना के विरोध के बाद मध्य रेलवे का यूटर्न

Published on

मुंबई

मुंबई में 80 साल पुराना हनुमान मंदिर नहीं गिराया जाएगा। मध्य रेलवे की तरफ से दादर स्थित हनुमान मंदिर को गिराने की नोटिस जाने के मुद्दे पर मध्य रेलवे ने यूटर्न ले लिया है। रेलवे के फैसले के साथ महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को निशाने पर लिया था और पूछा था यह कैसा हिंदुत्व है? इसके बाद बीजेपी की तरफ पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने मध्य रेलवे से अपील की थी कि वह अपनी नोटिस पर पुर्नविचार करे। शनिवार को दिनभर इस मुद्दे पर हाई वोल्टेज पॉलिटिक्स देखने को मिली। शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने दादर स्थित हुनमान मंदिर का दौरा किया, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने दादर हनुमान मंदिर पहुंचकर महापूजा की।

रेलवे ने वापस ली अपनी नोटिस
4 दिसंबर को मध्य रेलवे द्वारा मंदिर के ट्रस्टियों और पुजारी को जारी इस नोटिस में मंदिर को अवैध कब्जा बताते हुए सात दिन के भीतर हटाने को कहा गया था। रेलवे ने अपने नोटिस में कहा था कि मंदिर के अवैध कब्जे से वहां यातयात में बाधा उत्पन्न होती है और दादर स्टेशन पर रेलवे द्वारा जारी विकास कार्यों में भी अड़चन आ रही है। रेलवे ने अपने नोटिस में चेतावनी दी थी कि अगर सात दिन के भीतर मंदिर हटाकर शांतिपूर्ण तरीके से अगर जमीन रेलवे के सुपुर्द नहीं की गई तो रेलवे बलपूर्वक जमीन खाली कराएगी। मामले के तूल पकड़ने के बाद रेलवे ने नोटिस वापस ले ली है।

रेलवे ने जारी किया नया बयान
मध्य रेलवे की तरफ से दादर स्थिति हनुमान मंदिर के ट्रस्टी/पुजारी को सूचित किया गया है कि मध्य रेलवे के प्लेटफॉर्म 12 के पास बने अनाधिकृत मंदिर को हटाने के लिए जो आदेश दिए गया था। उस पर रोक लगा दी गई है। रेलवे ने स्टे लगाने की सूचना दी है। दादर में हनुमान का यह पुराना मंदिर आरपीएफ ऑफिस के पूर्वी तरफ स्थित है। सेंट्रल रेलवे की तरफ से यह पत्र 14 दिसंबर को मंदिर टस्ट्री को सहायक मंडल इंजीनियर की तरफ भेजा गया है। बीजेपी ने मंगल प्रभात लोढ़ा ने रेलवे के फैसला निलंबित करने पर हर्ष व्यक्त किया है।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this