17.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार से पहले BJP ने शिंदे को ऑफर की...

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार से पहले BJP ने शिंदे को ऑफर की बड़ी मिनिस्ट्री! हाेम पर अड़े पूर्व सीएम लेंगे यह विभाग?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल कल यानी 15 दिसंबर की शाम को विस्तार होगा। राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन शाम चार बजे करीब 35 मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें कहा गया है कि बीजेपी की शिवसेना और एनसीपी के साथ मंत्रियों की संख्या और विभागों को लेकर सहमति बन गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में कहा गया है कि बीजेपी की तरफ से डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को गृह विभाग की जगह पर गृह निर्माण यानी हाउसिंग मिनिस्ट्री दी जा सकती है। सूत्रों की मानें तो इस पर सहमति हो गई है। शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना पावर शेयरिंग में गृह विभाग की मांग कर रही थी। सूत्रों के अनुसार गृह विभाग देवेंद्र फडणवीस अपने पास ही रखेंगे। पहले कार्यकाल में उन्होंने यह विभाग अपने पास रखा था। तब शिंदे शिवसेना के कोट से राजस्व मंत्री बने थे।

अभी तक बीजेपी के पास था विभाग
महायुति के पहले कार्यकाल में यह विभाग बीजेपी के पास था। 2024 में फिर से जीतकर आए अतुल सावे हाउसिंग डेवलपमेंट मिनिस्टर थे। इसके पहले कुछ समय के लिए यह विभाग देवेंद्र फडणवीस और कुछ समय के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास रहा था। उद्धव ठाकरे जब राज्य के मुख्यमंत्री थे तब यह विभाग एनसीपी के पास रहा था। एनसीपी नेता जयंत पाटील और फिर बाद में जितेंद्र अव्हाण को यह विभाग मिला था। महाराष्ट्र में गृह निर्माण विभाग को काफी अहम माना जाता है। इस विभाग के अंर्तगत म्हाडा (महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट ऑथरिटी) के अलावा स्लम रिहैबलिटेशन ऑथरिटी (SRA) और महाराष्ट्र हाउसिंग डेवलपमेंट कॉरपोरेशन आते हैं।

Latest articles

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...

More like this